पवन सिंह की क्रेक फाईटर का मोशन पोस्टर व फर्स्ट लुक हुआ जारी


March 8, 2019

भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन पवन सिंह की धमाकेदार भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का  मोशन पोस्टर व फर्स्ट लुक वेव म्यूजिक कम्पनी से जारी किया गया है। जिसे काफी सराहा जा रहा है। फिल्ल्म के पोस्टर में पवन सिंह का यंग्रीयंगमैन का रूप काफी रोमांचक लग रहा है।  फिल्म में उनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल होने वाला है।  इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है। उनके लुक और किरदार पर काफी वर्क किया गया है। फिल्म का कुशल निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जोकि दर्शकों काफी रोमांचक करने वाला होगा। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन तकनिकी के साथ  की गई है। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर का निर्माण उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित किया गया है। फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं।

निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में पवन सिंहजी के साथ दी है। सह निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, मारधाड़ मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सोनू निगम हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधिझा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, दिव्या शर्मा, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सिद्धार्थ सेंगर, सुजीत कुमार सिंह, श्रद्धा नवल, बेबी तनिष्का सिंह, रवि तिवारी आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *