सगे भाई अंकुश राजा की पहली भोजपुरी फिल्म मैं तेरा आशिक


August 15, 2019

भोजपुरी फिल्म जगत ऐसा पहली बार हुआ है जब दो सगे भाईयों ने एक साथ किसी फिल्म में बतौर हीरों एंट्री किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं स्टार गायक से नायक बने दो सगे भाई अंकुश और राजा की, जिनकी भोजपुरी फिल्म मैं तेरा आशिक का फर्स्ट लुक स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या बेला पर लांच किया गया है। जिसे लांच किया वेव म्यूजिक कंपनी ने। इसी म्यूजिक कंपनी से फिल्म का ट्रेलर आगामी चौबीस अगस्त को रिलीज किया जायेगा। इस फ़िल्म में नायक अंकुश, राजा की नायिका पूनम दूबे, प्रीति सिंदुरिया हैं।

Main Teri Aashiq Ankush Raja Bhojpuri Movie

Main Teri Aashiq Ankush Raja Bhojpuri Movie

उनकी रोमांटिक जोड़ियां दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली हैं।
उल्लेखनीय है कि फिल्म मैं तेरा आशिक में दोनों सगे भाई अंकुश और राजा पहली बार रुपहले परदे पर धमाल मचाने वाले हैं। अंकुश-राजा की बात की जाय तो वे दोनो भाई एक साथ बहुत से अनगिनत हिट गाने गा कर संगीत की दुनियां में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए जाने माने फ़िल्म निर्देशक सुरज शाह ने भोजपुरी फिल्म मैं तेरा आशिक में बतौर हीरो लांच किया है। आदिशक्ति एंटरटेनमेंट व वेव म्यूजिक प्रस्तुत एवं माँ बामन्त फिल्म कृत व प्यानोरामा मूवीज के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म मैं तेरा आशिक के निर्माता कृष्णा आर्या व बी.एन. सिंह हैं। फ़िल्म के निर्देशक सूरज शाह हैं। लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। गीतकार विनय निर्मल, गर्दा सियाडीह, बॉस रामपुरी, रजनी रंगीला व पंकज बसुधरी के लिखे गीतों को संगीतकार सावन, शिशिर पांडेय, दिलीप सिन्हा में मधुर संगीत व कर्णप्रिय धुन से सजाया है। छायांकन यम आले, नृत्य विवेक थापा, मारधाड़ सुयोग रिजाल, कला डी.एन. मौर्या, संकलन रंजीत प्रसाद का है। मार्केटिंग हेड दिलशाद, कार्यकारी निर्माता ज्ञान सिंह हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार अंकुश, राजा, पूनम दूबे, प्रीति सिंदुरिया, संजय पांडेय, संजय वर्मा, अभय राय, परितोष कुमार, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, बाबू भाई, इन्द्रसेन यादव, अनिल देवा हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *