भोजपुरी Power Star पवन सिंह के Song बदनाम कर दोगी ने बनाया 12 मिलियन का Record


November 29, 2019

गायकी के सिरमौर पवन सिंह का गाया हुआ सुपरहिट गाना बदनाम कर दोगी ने 12 मिलियन से अधिक व्यूज का रिकॉर्ड बनाया है। सुपरहिट ऑडियो सांग बदनाम कर दोगी की अपार सफलता के बाद उसी गाने का विडियो सांग वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। पवन सिंह के खास मधुर शैली में गाया हुआ बदनाम कर दोगी गीत का संगीतप्रेमियों के बीच विशेष डिमांड है। इस गाने का वीडियो काफी रिच लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने का फिल्मांकन, कस्टयूम, कोरियोग्राफी कमाल का है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी मधुर शैली गाया है, जोकि हर किसी को बहुत कर्णप्रिय लग रहा है। पवन सिंह के साथ स्वर मिलाया है प्रियंका सिंह ने और साथ ही तुकबंदी मिलाते हुए भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने रैप गाया है। वीडियो में पवन सिंह के साथ परफॉर्म किया है आकांक्षा शारदा व स्नेहा गरुड़ ने। वीडियो निर्देशन सुमित भारद्वाज ने किया है। गीतकार श्याम देहाती और आजाद सिंह के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा (बसही) ने। प्रोग्रामर शिशिर पांडेय, म्यूजिक अरेंजर मोहित हैं। मिक्स एंड मास्टर दुर्गा सिंह, रीदम चारी जी एंड शशि ने किया है। कस्टयूम डिजाईन बादशाह खान का है। यह गाना काफी मस्ती भरा है, जिसे सुनकर श्रोता काफी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यही वजह है कि इस गाने को खूब  पॉपुलैरिटी मिल रही है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *