Actress कनक पांडेय ने पूरी किया जुग जुग जिया हो ललनवा की Shooting


November 29, 2019

सिनेतारिका कनक पांडेय ने अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म जुग जुग जिया हो ललनवा की शूटिंग पूरी की हैं। यू एस एस फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म जुग जुग जिया हो ललनवा की शूटिंग काफी जोर शोर से की गई है। इस फिल्म में कनक पांडेय का किरदार काफी रोमांचक है, जोकि उनके फैंस और सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आएगा। केंद्रीय भूमिका में शुभम तिवारी और कनक पांडेय की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाली है। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक फिल्मों के निर्माण के दौर में यह दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करने वाली है। फिल्म की पूरी टीम बहुत अच्छी है। उम्मीद है कि फिल्म के निर्माता की सोच दर्शकों के लिए सार्थक साबित होगी। यह फिल्म साफ-सुथरी, संपूर्ण पारिवारिक और हर वर्ग के दर्शकों को देखने योग्य बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता राजेश एस मिश्रा हैं। फिल्म के निर्देशक राकेश सिन्हा हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।

छायांकन साहिल जे अंसारी, मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य मयंक श्रीवास्तव, अरुण राज, संतोष सर्वदर्शी, कला विजय दास का है। कार्यकारी अखिलेश राय हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में शुभम तिवारी, कनक पांडेय, देव सिंह, धीरज मिश्रा, पुष्पा वर्मा, केके गोस्वामी, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, मोना रे, रोहित सिंह मटरू, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, डॉ. माही खान, नीलम सिंह, अशोक प्रजापति आदि हैं। अतिथि कलाकार अजय राठौड़ हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *