करोड़ों दिलों की धड़कन YouTube Star चांदनी सिंह का जलवा कायम है या यूं कहें कि Chandani Singh का जलवा ही जलवा है


June 3, 2020

करोड़ों दिलों की धड़कन यूट्यूब स्टार चांदनी सिंह का जलवा कायम है या यूं कहें कि चांदनी सिंह का जलवा ही जलवा है। जी हां, ब्लॉकबस्टर सुपरहिट भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का सुपरहिट गाना सड़ियां जब हम पहिरी को सौ मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। यानि कि चांदनी सिंह को सौ मिलियन का प्यार इस गाने से मिला है।

Chandani Singh In Crack Fighter

Chandani Singh In Crack Fighter

उनके गानों के वीडियो का उनके फैंस और संगीत प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जब भी उनका कोई वीडियो सांग रिलीज होता है, चाहे वह फिल्म का हो या म्यूजिक वीडियो एल्बम का हो, दर्शक खूब आनंदित होते हैं और अपना ढेर सारा प्यार देते हैं। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह के किरदार को काफी सराहा गया। इस फिल्म का यह गाना भी सुपरहिट साबित हुआ है और यह गाना काफी वायरल हुआ है।

Chandani SIngh Photo

Chandani SIngh Photo

इस गाने में चांदनी सिंह का सोलो परफॉर्मेंस काफी पॉपुलर भी हुआ है। इतना सारा प्यार आशीर्वाद मिलने पर चांदनी सिंह ने सभी चाहने वालों व संगीत प्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है ऐसे ही अपना प्यार दुलार बनाए रखने की उन्होंने कामना किया है।

Chandni Singh ka Jalwa in Bhojpuri Albums

Chandni Singh ka Jalwa in Bhojpuri Albums

गौरतलब है कि पिछले दिनों चांदनी सिंह का जन्मदिन था। लॉक डाउन के दौरान कोई सेलिब्रेशन नहीं किया गया था। उनके सगे संबंधी व करीबी मित्रों के साथ-साथ उनके फैंस ने फोन पर कॉल व मैसेज करके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने बधाई व शुभकामना का संदेश व वीडियो पोस्ट किया। जन्मदिन की बधाई व शुभकामना देने वाले सभी को चांदनी सिंह ने तहेदिल से धन्यवाद दिया।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *