पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री थी मौजूद पर उनकी खुद की Wife नहीं पहुंची पवन सिंह केBirthday में !


January 7, 2021

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह 35 वर्ष के हो गए हैं। उन्होंने 5 जनवरी को अपना 35 वां जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया। पवन सिंह ने अपनी जन्मदिन की पार्टी मुंबई के वीरा देसाई रोड पर सिशा लाउंज में आयोजित किया। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जनमदिन के समारोह में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह शामिल नही हुई।

Nirhua arrived at Power Star Pawan Singh Birthday Party Khesari Lal Yadav (1)

Nirhua arrived at Power Star Pawan Singh Birthday Party Khesari Lal Yadav (1)

इस बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए कई भोजपुरी सितारे पहुंचे। इनमें सुपरस्टार और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ, YouTube रानी आम्रपाली दुबे, खेसारीलाल यादव, निर्माता-वितरक निशांत उज्ज्वल, लोकप्रिय गायक-अभिनेता गुंजन सिंह और संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा शामिल थे।

Pawan Singh Birthday Party Photo (2)

Pawan Singh Birthday Party Photo (2)

अब पवन सिंह के जन्मदिन की पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। मगर जैसा कि साफ देखा जा सकता है उनकी पत्नी ज्योति सिंह इस पार्टी का न हिस्सा बानी है और उनकी कोई तस्वीरे भी सामने नही आई है। ज्योति सिंह जो कि अपने सोशल मीडिया पे बहुत एक्टिव रहती है उन्होंने ने अपने पति पवन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर कोई पोस्ट नही किया।

Pawan Singh Birthday Party Photo (1)

Pawan Singh Birthday Party Photo (1)

इससे पहले, सभी भोजपुरी सितारों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं और शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने इसके लिए सभी को धन्यवाद भी दिया। पवन सिंह के जन्मदिन पर हैप्पी बड्डे पवन सिंह ’के नाम से एक गाना भी लॉन्च किया गया। पवन सिंह ने इसके लिए इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए धन्यवाद भी दिया।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *