भोजपुरी Singer आकाश दुबे का 2021 में जलवा बरकरार | दे दिए Back To back हिट Video Song


February 3, 2021

आकाश दुबे भोजपुरी जगत के एक धाकड़ सिंगर ( Bhojpuri Singer ) हैं । इस साल आकाश जी ने अपने बैक टू बैक गाने लाकर अपने प्रशंसकों को पूरी तरह खुश कर दिया है। इस साल ऐसा कहना गलत नही होगा कि आकाश दुबे ( Aakash Dubey ) ने साल की शुरुआत अपने हिट सांग के नाम किया है।

Aakash Dubey Singer

Aakash Dubey Singer

आकाश दुबे ने अपने चार हिट गाने से गानो की बौछार कर दिया है। आकाश दुबे ने एक से एक बढ़कर गीत परोसा हैं। तो, चलिए हम आपको उनके चार ऐसे हिट सांग के बारे में बताते है जो कि इस साल का सुपर- डुपर हिट गाने के सूची में शामिल हुआ हैं।

Aakash Dubey Singer

Aakash Dubey Singer

1- पहला गाना है ‘सरवा बनल गवईया ना’ ( Sarwa Banal Gawaiya )। यह गाना एक तरह का हास्य गीत (Comedy Song ) है। इस गाने को मज़ेदार रूप से एक तरह ताना कसा है। यह सांग का धुन बहुत ही ज्यादा अच्छा है। एक ऐसा धुन है जिसे प्रशंसको को पूरे गाने में बांध रखा है।

इस गीत को गाया और लिखा सुपरस्टार सिंगर आकाश दुबे ( Aakash Dubey ) ने, इस गीत के संगीतकार आर्या शर्मा है, इस गीत में आकाश दुबे, कीर्ति सिंह, शैलजा पटेल, सूरज और अन्य कलाकार है। इस गीत के आडियो और वीडियो ” Neelam Music Entertainment” के Official YouTube Channel पर मौजूद है, साथ ही साथ आपको बताते चलें कि इस गीत के निर्देशक और प्रस्तुतकर्ता भी “निलम म्यूजिक एंटरटेनमेंट” है।

2- आकाश दुबे ( Aakash Dubey ) का दूसरा भोजपुरी हिट गाना ( BHATAR TA ANGUTHA CHHAP HAI ) जो कि 2021 में धमाल मचाया है वो एक भोजपुरी रोमांटिक गीत है पर उसमे एक मजेदार हास्य ट्विस्ट के साथ गाना बनाया है। इस गाने के टाइटल को सुनकर एक हँसी चेहरे पे जरूर आती है। यह गीत सुनने में भरपूर मजा दे रहा है। इस गाने को फैन्स का बहुत ही प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो को एक हफ्ते में 40 हज़ार व्यूज मिल चुके है। इस गाने के बोल और सिंगर आकाश दुबे है। इस गाने के संगीतकार आर्या शर्मा है और इस गाने को प्रस्तुत ” Angel Musid Bhojpuri” ने किया है।

3- तीसरा लेटेस्ट हिट गाना है ‘प्यार में धोखा इस लिए ठोका’ ( Pyaar Me Dhokha Esi Liye Thoka )। यह एक बेवफाई गीत के साथ – साथ आप सभी को Hindi Rap Song का भी मज़ा देगा। इस गाने को एक टूटे दिल के आशिक का दर्द बयान जरा हटके और अलग मस्ती भरे धुन पे बनाया और Rap के माध्यम से विडीयो में दर्शाया गया है। इस गाने के आॅडीयो और विडियो को रिलीस हुए सिर्फ 1 हफ्ता हुआ है, पर दर्शक इसपर अपना भरपुर प्यार लूटा रहे है। इस गाने को आकाश दुबे ने गाया है, बोल आकाश दुबे और डी एस पांडे ने दिया है, संगीत आर्या शर्मा और गाने के प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा है। इस गाने को “Aadishakti Bhojpuri” ने प्रस्तुत किया है।

4- चौथा धाकड़ हिट गाना है ‘हिन्दू शेर हम भगवाधारी’ ( Hindu Sher Hum Bhagwadhari )। यह गीत एक चेतावनी भरा गाना है और हिन्दूत्व को ध्यान में रखकर ये गीत बनाया गया है। इस गीत का धुन बहुत ही ज्यादा दमदार और गाने के बोल बहुत प्रभावशाली है। इस गाने को गाया और बोल भी आकाश दुबे ने लिखा है, इस गीत के संगीत अभिनव शाही ‘जुगनू’ ने दिया है, इस गीत के आॅडियो और वीडियो साथ इस गीत को प्रस्तुत और निर्देशित भी “Neelam Music Entertainment” ने किया है।

प्रचारक_ @BhojpuriyaNews / Amit Kannaujiya

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *