भोजपुरी की सबसे पुरानी और मशहूर कंपनी ” Angel Music Official ” से रिलीज होगा, आकाश दूबे का नया एलबम ” भतार तऽ अंगूठा छाप है ” भोजपुरी गाने का चलन दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। भोजपुरी गाना सुनने और देखने वालो की संख्या में दिन पर दिन वृद्धि हो रही है। इसी बीच नए साल के शुरुआत में भोजपुरी गायक आकाश दूबे अपने नए एलबम से धमाका कर रहे हैं, जिस एलबम का नाम है। ” भतार तऽ अंगूठा छाप है ” गाने के टाइटल से ही पता चल रहा है, कि ये गाना कितना धमाका करने वाला है।
हर बार की तरह इस बार भी आकाश दूबे अपने दर्शकों को नए साल का तोहफा अपने गानों से दे रहे है। “भतार तऽ अंगूठा छाप है ” गाने को भोजपुरी की सबसे पुरानी और मशहूर कंपनी में से एक एंगल म्यूजिक से 30 दिसम्बर को रिलीज किया जाएगा आकाश दूबे के सुर से सुर मिलाते नजर आएंगी भोजपुरी इन्डस्ट्री की उभरती हुई मशहूर गायिका शिल्पी राज।
इस गाने के गीतकार खुद आकाश दूबे हैं, और संगीत आर्या शर्मा का है। यह एलबम ( Angel Music Official ) कुमार रमेश ( दिल्ली ) की प्रस्तुति है, सहयोग डी.यस.पांडेय और सतेंद्र जी का है।
प्रचारक _अमित कन्नौजिया।