आकाश दुबे के हिट सांग से मचेगी आने वाले ”नया साल में” धूम,


December 18, 2020

नये साल में भोजपुरी के हिट सिंगर आकाश दुबे के कई गाने होने वाले है रिलीज़। आकाश दुबे अपने गीत और अपने बेबाक अंदाज़ के लिये हमेसा सूर्खियों में बने रहते है। आकाश दुबे का आने वाले साल 2021 में एक नया गाना रिलीस होने जा रहा है। जिस गाने का नाम है ”नया साल में” इस गाने के नाम से ही पता चलता है कि नए साल में आकाश दुबे के तरफ से कुछ सुपरहिट गाने उनके फैंस को मिलने वाले है।

Naya Saal Me Aakash Dubey

Naya Saal Me Aakash Dubey

आकाश दुबे एक बहुमुखी कलाकार है। जिन्होंने बहुत से गीत गाये हैं। उनका देवीगीत, छठगीत और भजन बहुत ही लोकप्रिय है। आकाश दुबे ने राम भजन से लेकर देश भक्ति के गीत भी गाये है। उनके सारे गाने सुपरहिट रहते है।

Aakash Dubey

Aakash Dubey

आकाश दुबे के नए साल में आने वाले सभी गीत नीलम इंटरटेनमेंट्स, WWR, और आदिशक्ती फिल्म के बैनर तले रिलीस होने वाले हैं। आकाश जी के गाने बहुत ही अलग और हटके होते हैं और सबसे मजेदार उनके गाने का नाम होता है जो की अपनी ओर ध्यान आकर्षण का केंद्र बनता हैं। उनके कुछ गीतों के नाम जैसे “सर पर बांध कफन अब” और “प्यार में पागल बानी हम”, “हंस के जान ले लऽ” आदि। इन सभी गीत को अपने अनूठे लिरिक्स के चलते उनके प्रशंसक उनके गीतों को बेहद पसंद करते है।

Bhojpuri Singer Aakash Dubey

Bhojpuri Singer Aakash Dubey

अब ये देखना बिल्कुल दिलचस्प होगा कि आने वाले साल में आकाश दुबे के गीत कितना धूम मचाते है और उनके फैंस को यह नया साल का तोहफा कितना पसंद आएगा।
रिपोर्ट : निहारिका सिंह क्षत्राणी

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *