लखनऊ में जोर शोर से चल रही है नरसिम्हा की शूटिंग


June 25, 2019

भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत की धमाकेदार फुल एक्शन पैक्ड भोजपुरी फिल्म नरसिम्हा की शूटिंग इन दिनों लखनऊ के विभिन्न रमणीय एवं पर्यटन स्थलों पर भव्य पैमाने पर की जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में की जाने वाली है। केंद्रीय भूमिका में प्रिंस सिंह राजपूत का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, जोकि नरसिम्हा के रूप में आ रहे हैं। एक बार फिर प्रिंस सिंह राजपूत और रूपा सिंह की हिट जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने वाली है। साथ ही नवोदित अदाकारा अर्शिया भी जलवा बिखेरने वाली हैं। गेस्ट एपिरीयंस में भोजपुरी सिनेमा की लूलिया गर्ल निधि झा भी नजर आयेंगी। सशक्त भूमिका में सुशील सिंह काफी अलग दिखने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि लायलटेक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही फ़िल्म नरसिम्हा का निर्देशन सुपरहिट ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक सुजीत कुमार सिंह कर रहे हैं। फ़िल्म निर्माता एम ए खान व रमेश यादव फिल्‍म ‘नरसिम्‍हा’ की मेकिंग बड़े कैनवास पर कर रहे हैं। फिल्‍म की कहानी काफी मजेदार है, इसलिए कहानी के हिसाब से परफैक्‍ट लोकेशन पर शूटिंग की जा रही है। फिल्म के कुछ दृश्यों व गाने का भव्य  फिल्मांकन लखनऊ के बीकेटी स्थित एस आर ग्लोबल स्कूल में की गई है। स्कूल के चेयरमैन पवन सिंह चौहान का काफी सपोर्ट मिला है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य संजय कोर्वे, महेश आचार्य, मारधाड़ प्रदीप खड़का का है। प्रोडक्शन अरशद शेख पप्पू, आलम खान कर रहे हैं। मुख्य कलाकार प्रिंस सिंह राजपूत, रूपा सिंह, अर्शिया, सुशील सिंह, अमित शुक्ला, करन पांडेय, जय सिंह, बृजेश त्रिपाठी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, नीरज शर्मा, अर्पित मिश्रा टिंकू, रमजान शाह, अशोक शाह, प्रेम प्रधान, नीलम पांडेय, राजकुमार टाईगर, बाल कलाकार मास्टर अंश यादव इत्यादि हैं तथा मेहमान भूमिका में निधि झा हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *