मराठी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री रितिका पॉनिकार जल्द ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार इंट्री करती नजर आयेंगी। जी हां, रितिका जल्द ही विवेक कुमार पटेल की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘देसी हीरा’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं, जिसका भव्य मुहूर्त मुंबई में संपन्न हो गया। इस दौरान रितिका खुद भी मौजूद रहीं और कहा कि मराठी में उन्होंने खूब काम किया और लोगों ने उनके काम को खूब पसंद भी किया। लेकिन, जब उन्हें भोजपुरी फिल्म के ऑफर आये और कांसेप्ट और कहानी उनके मन को भा गई। तब उन्होंने भोजपुरी फिल्म करने के लिए भी हां कर दी।
यूं तो रितिका का कद मराठी इंडस्ट्री में बेहद ऊंचा है और वे वहां कई फिल्मों में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं। साथ ही कई अवार्ड भी अपने नाम किये हैं। लेकिन अब जब उन्हें दूसरी भाषा की फिल्म में काम करने का मौका मिला है, तो वो इसको लेकर एक्साइटेड हैं। महाराष्ट्र के नागपुर से आने वाली रितिका कहती हैं – ‘भोजपुरी इंडस्ट्री का भविष्य उज्जवल है। मुझे भोजपुरी के लोगों से मिलकर अच्छा लग रहा है। ये मेरे लिए नया अनुभव होगा, मगर मेरी कोशिश रहेगी कि मैं अपना बेस्ट दूं। एक कलाकार के नाते मैं कहना चाहती हूं कि मेरे लिए काम मायने रखती है।‘
वहीं, मां उषा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म ‘देसी हीरा’ के निर्माता विवेक कुमार और निर्देशक विवेक कुमार पटेल हैं। ‘देसी हीरा’ के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि ‘देसी हीरा’ के लेखक सभा वर्मा हैं। उन्होंने ही फिल्म के गाने भी लिखे हैं। जबकि क्रिएटिव डायरेक्टर कुणाल सिंह हैं, जबकि फिल्म के संगीतकार अनुज तिवारी हैं। फिल्म में डीओपी नीतू इकबाल सिंह का होगा। संकलन शंकर रेगर, सह निर्माता सुमित कुमार, कोरियोग्राफी आकाश शेट्ठी, एक्शन दिलीप यादव और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म में रितिका पॉनिकार (नवोदित) के अलावा शिव आर्यन, संजय वर्मा, मिन्हाज राज, रॉकी राज, देवेंद्र यादव छोटू, राहुल कुमार मिश्रा, भानु राजपूत, मनोज सिंह, प्रदीप जैसवाल, अभिलासा श्री, बबलू खान, वैभव शर्मा टेम्भुर्ने, उदय शर्मा, राजेश के. गौतम मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।