Bhojpuri artists fought with Akshara singh:चार भोजपुरी कलाकार जो कर चुके हैं अक्षरा से लड़ाई


July 25, 2022

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं।  फिल्म और म्यूजिक वीडियो के लिए अक्षरा मोटी रकम चार्ज करती हैं। वह एक साल में कई फ‍िल्‍मों और एलबम में काम करती हैं। अक्षरा सिंह ने दिग्‍गज एक्‍टर रवि किशन के साथ साल 2010 में डेब्‍यू किया था। उनकी पहली फ‍िल्‍म थी ‘सत्‍मेव जयते’ है। अक्षरा सिंह भोजपुरी की सबसे मशहूर कलाकार है पॉपुलर एक्टर होने के साथ-साथ कंट्रोवर्सीज में भी उनका नाम हमेशा ही जुड़ा जाता है। दोस्तों क्या आप ये बात जानते हैं कि अक्षरा सिंह की भोजपुरी इंडस्ट्री में दोस्ती से ज्यादा दुश्मनी है। जी हां अक्षरा सिंह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो कि अपने बेबाक एटीट्यूड और अपने हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं, उनकी यह एटीट्यूड और उनकी बाल्डनेस के3 वजह से इस इंडस्ट्री में उनके बहुत से दुश्मन हैं। आज हम आपको बताते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह के सबसे बड़े दुश्मन कौन कौन है। 

 

अक्षरा की सबसे पहली दुश्मन इस इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह पहले कपल रह चुके हैं। पर अब यह एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते। इनकी प्रेम भरी लव स्टोरी अब एक जानी दुश्मनी वाली स्टोरी में तब्दील हो चुकी है। पवन सिंह की दूसरी शादी के बाद भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट करना चाहते थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वह दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन जब बात खराब हुई तो अक्षरा ने सार्वजनिक तौर पर उनसे अलग होने की बात कही थी. अक्षरा ने कभी किसी बात को छिपाया नहीं. पवन सिंह कुछ ही दिनों में अक्षरा सिंह के इतने बड़े दुश्मन बन गए कि उन्होंने अदाकारा का करियर बर्बाद करने की कोशिश भी शुरू कर दी थी।

Akshara Singh

Akshara Singh

 

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कराया था. साथ ही पुलिस ने आईटी एक्‍ट 66 (A), 66 (E) और 67 के तहत भी मामला दर्ज किया था. 

Akshara Singh left behind to Pawan and Khesari

Akshara Singh left behind to Pawan and Khesari

 

अक्षरा सिंह के दुश्मनो की बात करें तो उनका रितेश पांडे संग विवाद हो चुका है। अक्षरा सिंह ने सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। अक्षरा ने रितेश पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने तक का आरोप लगाया था।

रितेश पर अक्षरा सिंह ने आरोप लगाए, लेकिन एक समय था जब रितेश पांडे के साथ उनके संबंध काफी अच्छे थे।अब दोनों के बीच किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है।

 

अक्षरा सिंह की तीसरी सबसे बड़ी दुश्मनी है भोजपुरी की टॉप एक्टर्स में शामिल, काजल राघवानी। काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुत ही सुंदर और एक और एक चर्चित कलाकार है। काजल राघवानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्म है और बहुत हिट आइटम सॉन्ग पर अपना जलवा बिखेरा है। काजल राघवानी एक ऐसा नाम है जो कि हर भोजपुरी के सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं। पर क्या आप जानते हैं काजल राघवानी और अक्षरा सिंह के आपस में बिल्कुल नहीं बनती। वह एक दूसरे से बिल्कुल नफरत करते हैं। जी हां काजल राघवानी जब इस इंडस्ट्री में शुरू शुरू में आई थी तब उनका पाला अक्षरा सिंह से पढ़ा था। अक्षरा सिंह और पवन सिंह जब एक साथ थे तो वह हर मूवी एक साथ ही साइन करते थे, इस वजह से काजल राघवानी को बहुत सी मूवी से हाथ धोना पड़ा था। इस वजह से काजल और अक्षरा के बीच संबंध कभी ठीक नहीं रही और वह एक दूसरे से अब तक बहुत दूर और खफा-खफा ही रहते हैं।

 

अक्षरा सिंह की दुश्मनी के लिस्ट में चौथे नंबर पर है भोजपुरी की बहुत ही चर्चित नाम रानी चटर्जी। रानी चटर्जी भी एक ऐसी नाम है जो अपने बोल्ड अंदाज और अपनी बेबाक एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। अक्षरा और रानी चटर्जी दोनों ही कमाल के आर्टिस्ट हैं और दोनों एक दूसरे के कंपेटेशर्स  भी हैं। जैसा कि हर इंडस्ट्री में देखा गया है कि दो हीरोइन एक अभी भी एक अच्छी सहेलियां नहीं बन पाती है इसी बात को सही साबित करते है। लेकिन अक्षरा और रानी की दुश्मनी की वजह उनका सैम इंडस्ट्री में कंपटीशन होना नहीं है, उन दोनों की असली झगड़े की वजह बल्कि और कोई नहीं अक्षरा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड पावर स्टार पवन सिंह है। पवन सिंह और रानी चटर्जी दोनों ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे, इसी बात को लेकर अक्षरा और रानी के बीच में दूरी और नफरत पैदा हो गई थी। 

 

दोस्तों उम्मीद है कि आपको ये latest न्यूज़ पसन्द आई होगी, आप हमें कमेंट करके जरूर बताए और इस चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें। 

 

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *