पवन सिंह और कल्लू के हीरोइन यामिनी सिंह का आज है जन्मदिन


May 17, 2019

भोजपुरी सिनेमा ( Bhojpuri Cinema ) की चर्चित भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ ( Patthar Ke Sanam ) से सिने जगत में धमाकेदार एंट्री कर रहीं  अदाकारा यामिनी सिंह ( Yamini Singh )  के जन्मदिन के शुभ दिन पर फिल्म पत्थर के सनम की पूरी टीम, उनके सगे-संबन्धियों, करीबी मित्रों तथा उनके चाहने वालों ने फ़ोन पर कॉल व मैसेज करके, व्हाट्सप्प पर व सोशल मीडिया पर भी बधाई व शुभकामनाएं दी है। उनके पास दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। यामिनी ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है। बचपन से ही कुछ अलग करने व अपनी खास पहचान बनाने की ललक लिए अपने सपने को साकार कर रही अदाकारा यामिनी सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में करियर शुरूआत युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू के साथ फ़िल्म पत्थर के सनम से की हैं। यह उनकी पहली फिल्म है, जिसमें उन्होंने कमाल का परफार्मेंस की हैं। यामिनी सिंह की बात की जाय तो वे जितनी अच्छी अदाकारा हैं, उल्लेखनीय है कि यामिनी सिंह उत्तर प्रदेश की राजधानी व नवाबों के शहर लखनऊ की मूल निवासी हैं।

उन्होंने पुणे, महाराष्ट्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर फैशन डिजाइनर का कोर्स करने के साथ साथ कंप्यूटर इंजीनियरिंग में भी महारत हासिल किया है। मगर ग्लैमर की दुनियां की चमक दमक से प्रभावित होकर यामिनी ने फ़िल्म अभिनेत्री बनने का फैसला लिया और आज कई भोजपुरी फिल्मों ( Bhojpuri Flm ) में बतौर मुख्य नायिका के रूप में कार्य कर रही हैं। उतनी ही अच्छी इंसान भी हैं।  राजघराना फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। निर्देशक नीरज रणधीर हैं। इस फिल्म का सभी राईट्स सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ने लिया है। अरविन्द अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu ) के साथ पत्थर के सनम के अलावा जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ लल्लू की लैला में भी नज़र आने वाली हैं। सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिन्टू के साथ प्रेम गीत के अलावा और भी कई भोजपुरी फिल्मों में बतौर मुख्य नायिका सशक्त भूमिका में दिखाई देंगी।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *