अविनाश शाही और शनी कुमार सानिया कर रहे हैं अंतिम न्याय


October 6, 2019

भोजपुरी सिनेमा में कई सालों से अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे फिल्म स्टार अविनाश शाही और बचपन से ही गायकी के स्टार शनी कुमार शानिया साथ अंतिम न्याय कर रहे हैं। जी हां, पिछले दिनों मुंबई के एस आर रिकॉर्डिंग स्टूडियो में भोजपुरी फिल्म अंतिम न्याय का शुभ मुहूर्त धूमधाम से भव्य पैमाने पर किया गया। अविनाश शाही और शनी कुमार शानिया इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं। नायिका मधु सिंह राजपूत हैं। गोयल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही फिल्म अंतिम न्याय के निर्माता व निर्देशक आर गोयल हैं, उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। पटकथा व संवाद ओपी यादव ने लिखा है। छायांकन विनोद शर्मा कर रहे हैं।

Antim Nayay Bhojpuri Film Sani Kumar Saniya

Antim Nayay Bhojpuri Film Sani Kumar Saniya

गीतकार व संगीतकार विनय बिहारी, मुन्ना दूबे, अक्षित राज आरपी हैं। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, शनी कुमार शानिया, मधु सिंह राजपूत, संजय वर्मा आदि हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग नवम्बर प्रथम सप्ताह से मुंबई एवं पालघर जिला में की जायेगी। यह फिल्म आज की समसामयिक एवं ज्वलंत मुद्दों पर आधारित है। दोनों हीरो के हैरतअंगेज कारनामों से सजी यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उनमें संदेश का संचार भी करेगी। उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरेगी।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *