भोजपुरी सिने जगत के यंग्रीयंगमैन पवन सिंह का बड़े धूम धाम से मनाया गया जन्मदिन


January 10, 2020
भोजपुरी सिने जगत के यंग्रीयंगमैन व गायिकी के सिरमौर पवन सिंह का जन्मदिन देश भर में कई स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। पवन सिंह के फैंस व उन्हें दिलोजान से चाहने वालों ने अपने अपने स्तर से जो जहां रहते हैं, वहीं पर जन्मदिन का केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं मुंबई में उनका सरप्राईज बर्थडे केक काटकर मनाया गया, जहां पर काफी दिग्गज हस्तियों ने उन्हें केक खिलाकर आत्मीयता के साथ बर्थडे विश किया। उनके बर्थडे विश की बहुत सी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने भी आये हैं, जो उनके स्टारडम में चार चांद लगाता है। करोड़ों दिलों की धड़कन, नेकदिल इंसान, सरल स्वभाव के धनी, मृदु भाषी, माँ सरस्वती से असीम वरदान प्राप्त, गायिकी के सिरमौर पवन सिंह के जन्मदिन पर फोन पर कॉल व मैसेज से लेकर सोशल मीडिया पर भी रात-दिन बधाईयों व शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। पवन सिंह ने बधाई व शुभकामना देने वाले सभी महानुभाव को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा जगत में यंग्रीयंगमैन एक्शन किंग के रूप में जाना जाता है, उन्हें पावर स्टार भी कहा जाता है। वे फिल्मी चमक दमक से दूर सादा जीवन उच्च विचार के साथ अपनी लाइफ जीते हैं। वे कोई दिखावा नहीं करते हैं बल्कि जरूरतमंदों की हमेशा मदद करते रहते हैं, इसीलिए उन्हें दिल का राजा कहा जाता है। उनसे किसी का तकलीफ देखा नहीं जाता, वे हर किसी को हँसते-मुस्कुराते हुए देखना पसंद करते हैं। वे अपनी धुन के पक्के फिल्मों की शूटिंग, डबिंग, स्टेज शो और समाज सेवा में हरदम व्यस्त रहते हैं। पवन सिंह के लिए करोड़ो दिलों से यही दुआ निकलती है कि वे हमेशा जीवन भर हंसते, मुस्कुराते रहें और कामयाबी के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *