पवन सिंह की फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने लहराया सफलता का परचम


August 10, 2019

भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया बिहार के बाद उत्तर प्रदेश, मुंबई और गुजरात में भी धमाल मचाया है। काफी दिनों बाद एक साथ आई पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी काफी लुभा रही है। साथ ही साथ आम्रपाली दूबे और अंजना सिंह का स्पेशल सांग भी दर्शकों का मन मोह लेता है। बाकि फ़िल्म के सभी कलाकारों का जीवंत अभिनय बहुत पसंद आ रहा है। डीओपी (सिनेमाटोग्राफर) से फिल्म निर्देशक बने देवेन्द्र तिवारी की बतौर निर्देशक पहली भोजपुरी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ईद के त्यौहार पर बिहार में रिलीज हुई थी। जोकि अभी भी बिहार के किसी न किसी सिनेमाघरों में चल रही है। इतना ही नहीं पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश, मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज की गई, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पवन सिंह और काजल राघवानी के लाजवाब अभिनय से सजी इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार, आशीर्वाद मिल रहा है।

Pawan Singh -Maine Unko Sajan Chun Liya Super Hit

Pawan Singh -Maine Unko Sajan Chun Liya Super Hit

उल्लेखनीय है कि अम्बर खुशी फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस और सिनेप्रेमियों पर गर्मी बढ़ाया है। म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से इस फिल्म के ट्रेलर और बैक टू बैक रिलीज हुए गानों को बहुत ज्यादा पसंद किये जाने  के साथ – साथ फिल्म देखने के लिए लोगों मे बेसुमार उत्साह पैदा कर दिया था। यह एक पारिवारिक ड्रामा के साथ-साथ फुल इंटरटेनिंग फिल्म है। फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं। उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता, संजय कोर्बे,  मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। फिल्म प्रचारक सोनू निगम और रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान भूमिका में आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *