इस साल भी बरकरार है पवन सिंह और चांदनी सिंह का जलवा कांवर गीत में


August 2, 2019

भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व एक्शन किंग सुपरस्टार पवन सिंह के साथ यूट्यूब स्टार चांदनी सिंह का जलवा कांवर गीत में इस साल फिर से दिख रहा है। उनका वीडियो कांवर गीत मेहरी के फोनवा लगा द ए बम काफी वायरल हो चुका है। इस गाने को पवन सिंह ने अपनी चिर परिचित स्वर में गाया है। जिसे आदिशक्ति फिल्म्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो को अब तक चार मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कांधे पर कांवर लेके पत्नी बनी चांदनी सिंह भीड़ में पति बने पवन सिंह से बिछड़ जाती हैं। पवन सिंह कांवरिया बम से अपनी पत्नी को फोन लगाने के लिए निवेदन कर रहे हैं। वीडियो का फिल्मांकन बहुत ही दर्शनीय है। निर्माता मनोज मिश्रा हैं। गीतकार अरुण बिहारी व संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष सावन के मन भावन मौसम में पवन सिंह और चांदनी सिंह का कांवर गीत गउरा हो तनीं हंस दा ना काफी पसंद किया गया था। जिसमें पवन सिंह भगवान शंकर की भूमिका में थे और चांदनी सिंह गौरा के किरदार में थीं।

उल्लेखनीय है कि इस साल की बहुत बड़ी हिट ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह के किरदार को काफी सराहा गया। उस फिल्म में सुपरहिट गाना सड़ियां जब हम पहिरी को मिलियन में व्यूज मिले हैं। आगे और भी कई फिल्मों में चांदनी सिंह पवन सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *