इस दिन बवाल मचने के लिए तइयार है पवन सिंह की पवन पुत्र


December 5, 2019

बहुभोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व एक्शन किंग सुपरस्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म पवन पुत्र होली पर पूरे भारत में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म के रिलीज की सारी तैयारियां तीव्र गति किया जा रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ओनर रत्नाकर कुमार द्वारा निर्मित की गई फिल्म पवन पुत्र की शूटिंग भव्य पैमाने पर की गई है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैं। पवन सिंह के साथ इस फिल्म से नवोदित अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी और रितु पांडेय को भोजपुरी सिनेमा के रुपहले पर्दे पर लांच किया जा रहा है, साथ में प्रियंका पंडित  भी हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल व जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म पवन पुत्र का निर्माण वर्ल्डवाइड चैनल बैनर के तले किया गया है। फ़िल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक फिरोज खान हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी, संगीतकार छोटे बाबा (बसही) हैं। कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर (मुन्ना) हैं। कस्टयूम बादशाह खान का है। छायांकन इमरान आलम, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला शेरा का है। मुख्य कलाकार पवन सिंह, सरवर मीर, प्रियंका पंडित, प्रियंका रेवड़ी, रितु पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, संजय वर्मा, अमोल चौगले, निशा झा और जया पांडेय आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *