इतना बदल गई Nirahua और Pawan Singh की हीरोइन Pakhi Hegde यहाँ आई नजर ! लोग देख कर हुए हैरान


March 11, 2020

वर्सेटाइल एक्ट्रेस पाखी हेगड़े जब कुछ करती हैं तो काफी अलग और धमाल भरा होता है। B4U चैनल पर प्रसारित होने वाले सबसे बड़ी होली पार्टी जोगिरा सारारारा होली धमाल में दादी मां के नये लुक में बच्चों के साथ खेलते हुए खूब धमाल मचने वाली हैं। उनका यह लुक आने वाली फिल्म दादी माँ का है, जिसमें वे 65 वर्ष की दादी का किरदार निभा रही हैं।

Pakkhi Hegde - Dadi Maa

Pakkhi Hegde – Dadi Maa

सबसे बड़ी होली पार्टी जोगिरा सारारारा में पाखी हेगड़े के साथ भोजपुरी चैनल के इतिहास में पहली बार किसी होली के प्रोग्राम में एक साथ तीनों सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, पवन सिंह और खेसारीलाल यादव एक साथ धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।

Pakkhi Hegde - Dadi Maa

Pakkhi Hegde – Dadi Maa

साथ में युवा सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू, सिनेस्टार रितेश पांडे, यूट्यूब क्वीन अभिनेत्री आम्रपाली दूबे, अंजना सिंह, मधु शर्मा, शुभी शर्मा, अनारा गुप्ता, शहर अफ्शा, यामिनी सिंह, संजना राज, सोनालिका प्रसाद, निकिता जयसवाल, गरिमा आदि होली का हुड़दंग मचाने वाले हैं। यह धमाल 9 मार्च होलिका दहन पर शाम 6:30 बजे और 10 मार्च होली पर सुबह 9 बजे एवं शाम 6:30 बजे शाम 6:30 बजे B4U चैनल पर भोजपुरी की सबसे बड़ी होली पार्टी देखिए। होली के दिन की खास पेशकश देखना न भूलें।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *