Power Star पवन सिंह की Birthday Party में पहुंचे निरहुआ, खेसारी लाल यादव, निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित सिंह


January 6, 2021

भोजपुरी फिल्म सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का बर्थडे सेलिब्रेशन मुंबई में मनाया गया तो यहां फिल्मी सितारों और फिल्म निर्माता निर्देशक का मेला लगा गया। जी हां, इस पार्टी में सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, सिंगर एक्‍टर गुंजन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे। भोजपुरी फिल्म “कइसे प्यार हो जाला” के निर्माता और पीआरए फिल्म्स के राजीव रंजन सिंह, अमित सिंह भी पवन सिंह के जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर पहुंचे। सभी ने पवन सिंह को उनके जन्म दिन की बधाई दी और उन्हें केक खिलाया।

Nirhua arrived at Power Star Pawan Singh Birthday Party Khesari Lal Yadav (1)

Nirhua arrived at Power Star Pawan Singh Birthday Party Khesari Lal Yadav (1)

आपको बता दें कि पवन सिंह का जन्‍मदिन 5 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल पवन सिंह की बर्थडे पार्टी का आयोजन मुंबई के अंधेरी में स्थित शीशा स्काई लाउंज में किया गया था, जहां सुपर स्‍टार पवन सिंह ने एक स्पेशल केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। पांच जनवरी को पवन सिंह को सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों ने जन्मदिन की मुबारकबाद पेश की थी। चाहे भोजपुरी स्टार्स हो, फिल्म निर्माता निर्देशक हों या उनके फैंस, सभी ने पवन सिंह को उनके बर्थडे के मौके पर शुभकामनाएं दीं। पवन सिंह ने इतने सारे लोगों द्वारा मिले प्यार और स्नेह के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।

Nirhua arrived at Power Star Pawan Singh Birthday Party Khesari Lal Yadav (1)

Nirhua arrived at Power Star Pawan Singh Birthday Party Khesari Lal Yadav (1)

गौरतलब है कि बिहार के आरा के रहने वाले पवन सिंह लॉलीपॉप गाने से सुर्खियों में आये थे। पवन सिंह ने अब तक काफी सारी सुपर हिट फिल्‍मों में अपनी गायकी के साथ साथ अपने अभिनय का जौहर भी दिखाया है। पवन सिंह की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग सिर्फ उनके नाम पर सिनेमा हॉल खिंचे चले आते हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से नए वर्ष के उपलक्ष्य में रिलीज हुए पवन सिंह के न्यू ईयर पार्टी वीडियो सांग छपरा से आवता डांसर को मिलियन में व्यूज़ मिले हैं। यह गाना रिलीज़ होते ही वायरल हो गया है। इस गाने ने रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए मात्र 3 घन्टे में ही 1 मिलियन व्यूज यूटयूब पर क्रॉस कर लिया था। न्यू ईयर के इस स्पेशल सांग में पवन स‍िंह का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह का अलग सा डांस और अंदाज भोजपुरिया दर्शको को दीवाना बना रहा है। इस सांग में पवन सिंह का लुक भी काफी यूनिक और आकर्षक है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *