करोड़ो दिलों की धड़कन युवा Super Star अरविन्द अकेला कल्लू की Bhojpuri Film पत्थर के सनम फुल मूवी को दर्शकों का Youtube पर भरपूर प्यार


March 5, 2020

करोड़ो दिलों की धड़कन युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ( Arvind Akela Kallu ) की भोजपुरी फिल्म पत्थर के सनम फुल मूवी को दर्शकों का यूट्यूब पर भरपूर प्यार दुलार मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा ( Bhojpuri Cinema ) के चहेते युवा सुपरस्टार कल्लू और क्रश गर्ल यामिनी सिंह के जानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म पत्थर के सनम फुल मूवी ( patthar ke sanam Bhojpuri Full Movie ) यूट्यूब पर रिलीज होते ही काफी वायरल हो रही है साथ ही फुल मूवी को यूट्यूब पर मात्र 1 दिन में 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं।

patthar ke sanam Bhojpuri Full Movie

patthar ke sanam Bhojpuri Full Movie

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज की गई यह पूरी फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। कल्लू और यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रही है। बेटी की महत्त्वाकांक्षा को जन जन में संचार कर रही फिल्म पत्थर के सनम सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहराने के बाद इस फ़िल्म को यूट्यूब पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

patthar ke sanam Bhojpuri Full Movie

patthar ke sanam Bhojpuri Full Movie

गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह ( Yamini Singh ) युगल जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। हर एंगल से यह फिल्म बेस्ट है। दर्शको के लिए पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखने वाली यह स्वस्थ मनोरंजक  फ़िल्म है। फ़िल्म के गाने और संवाद बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। इसके कई गाने काफी वायरल हुए है। फिल्म ऑडियो, वीडियो, सैटेलाइट राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी ने लिया है।

Arvind Akela Kallu & Yamini Singh

Arvind Akela Kallu & Yamini Singh

उल्लेखनीय है कि राजघराना फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पत्थर के सनम’ के निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। निर्देशक नीरज रणधीर हैं। सह निर्माता अमित कुमार हैं। कथा, पटकथा व संवाद प्रवीण चन्द्र ने लिखा है। संगीतकार रजनीश मिश्रा व छोटे बाबा बसही तथा गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, रजनीश मिश्रा, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, इरशाद खान सिकंदर हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला नागेन्द्र दूबे, संकलन संतोष हरावड़े का है। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय महानंद, देव सिंह, प्रेम दूबे, अनीता रावत, रूपा सिंह, दीपक सिन्हा आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *