No.1 ट्रेंडिंग में आया पवन सिंह का पहला हिन्दी गाना तीन घंटे में ही,  Song Kamriya 24 घंटे में 1 करोड़ व्यूज का बनाया Record


February 25, 2020

भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह ( Pawan Singh ) की खास गायन शैली में गाया हुआ पहला हिंदी गाना कमरिया… ( Kamriya Hila Rahi Hai ) रिलीज होते ही मात्र 3 घंटे में नं०1 ट्रेंडिंग में आ गया और यह गाना मात्र 24 घंटे में 1 करोड़ यानि 10 मिलियन से अधिक व्यूज पार कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। यह हिंदी गाना जेजस्ट ( JJust Music ) म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। पवन सिंह ( Pawan Singh ) के फैंस में इस गाने को लेकर गजब का उत्साह देखते बन रहा है। काफी तादाद में सोशल मीडिया में यह गाना शेयर किया जा रहा है।

इस गाने पवन सिंह मधुर स्वर में स्वर मिलाया है पायल देव ने। गीतकार मोहसिन शेख, पायल देव, संगीतकार आदित्य देव, म्यूजिक कंपोजर पायल देव हैं। वीडियो डायरेक्टर व कोरियोग्राफर मुद्दसर खान हैं। छायांकन विशाल सिन्हा, संकलन नितिन एफसीपी, प्रोडक्शन योगेश कुमार प्रोडक्शन है। इस गाने का निर्माण देसी अंदाज में बड़े लेबल पर किया गया। इस गाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में पवन सिंह ( Pawan Singh ) की धमाकेदार एंट्री हो गई है।

Kamriya Hila Rahi Hai Pawan Singh Holi Song 2020

Kamriya Hila Rahi Hai Pawan Singh Holi Song 2020

इतने बड़े लेबल पर हिट हो रहे इस गाने को लेकर पवन सिंह ने सभी श्रोताओं को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। हमेशा प्यार, आशीर्वाद बनाये रहने की कामना की है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *