होली पर होगी निरहुआ और पवन सिंह के बिच टक्कर


March 17, 2019

जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म शेर ए हिंदुस्तान निरहुआ इसमें एक तेज़ तर्रार ब्लैक कमांडो का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चुस्ती और विशेष युद्ध तकनीकों के लिए जाने जाते हैं।  यह होली के त्यौहार पर भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी।  
गौरतलब है फिल्म शेर ए हिंदुस्तान में दिनेशलाल यादव के साथ पहली बार अभिनेत्री नीता ढुंगाना नज़र आएंगी। इस फिल्म में दिनेशलाल निरहुआ एक नए अवतार में नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी का प्रस्तुतीकरण काफी अलग है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है। इस फिल्म में आपको कई तरह से मोड़ नज़र आएंगे जिसमें रोमांस, एक्शन, इमोशन, ड्रामा और देशभक्ति, यह सब कुछ देखने को मिलेगा। 
निरहुआ के दमदार संवाद ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। निरहुआ की दमदार एंट्री और फाइट की तो बात की अनोखी है। वहीं निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ एक कमांडो की भूमिका में हैं। वे हर प्रयास करते हैं कि देश में हो रहे बुरी गतिविधियों को रोका जा सके और अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जाय। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है।

रंगों के त्यौहार होली पर धमाल मचाने आ रही भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर  2019 का सबसे बड़ा सिनेमा होगा।

उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म क्रेक फाईटर के कार्यकारी निर्माता हैं। वे फिल्म के निर्माण में पूर्णतः समर्पित रहे हैं और फिल्म के हर पहलु पर बारीकी से ध्यान दिये हैं।उनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल होने वाला है। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है। उनके लुक और किरदार पर काफी वर्क किया गया है।

भोजपुरी सिनेमा को बड़ा कैनवास देने हेतु क्रेक फाईटर का निर्माण करके मिसाल कायम की है,  जिसे उच्चतम तकनिकी के साथ सेल्युलाईट पर उतारने का कार्य किया है कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने। उन्होंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जोकि दर्शकों काफी रोमांचक करने वाला होगा। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन तकनिकी के साथ की गई है। फिल्म की उम्दा कथा, पटकथा व संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने।

वही बात कर लेते है पावर स्टार पवन सिंह की क्रैक फाइटर भोजपुरी की अबतक सबसे महंगी फिल्म है जिसे ६ करोड़ की लगत से बनाई गई है हमारी दी गई जानकारी पर अपनी राय जरूर दे और आपका अपना भोजपुरी चैनल को

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *