Pawan Singh का दिखा पॉवर, एक दिन में मिले चार मिलियन व्यूज फुल मूवी Crack Fighter


October 22, 2019

भोजपुरी सिनेमा के एंग्रीयंगमैन व गायकी के सिरमौर पवन सिंह की लोकप्रियता व स्टारडम का हर कोई कायल है। उनकी फिल्मों की बात करें या फिर उनके गानों की बात करें तो उनके फैंस, उनके चाहने वालों में उन्हें लेकर गजब का उत्साह देखने को मिलता है। आलम यह है कि सुजीत कुमार सिंह निर्देशित पवन सिंह के शानदार अभिनय व खतरनाक स्टंट से सजी भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर को यूट्यूब पर रिलीज होते ही एक दिन में चार मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। वेब म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया यह फुल मूवी क्रेक फाइटर रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है।  बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन में अव्वल दर्जे पर सफलता का परचम लहराकर सुपर डुपर हिट ब्लॉक बस्टर फिल्म क्रेक फाईटर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया और इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में पवन सिंह का हैरतअंगेज कारनामा एवं खतरनाक स्टंट काफी रोमांचित करता है।

Crack Fighter Pawan Singh Photo

Crack Fighter Pawan Singh Photo

पवन सिंह के साथ लूलिया गर्ल निधि झा की जोड़ी काफी अच्छी लगी है। वहीं पहली बार पवन सिंह के साथ संचिता बनर्जी की जोड़ी काफी आकर्षक है। अल्बम की दुनियां में धूम मचाने वाली यू ट्यूब स्टार चांदनी सिंह का जलवा दर्शकों को बहुत पसंद आया है। गजनी फेम प्रदीप रावत का हार्डकोर खलनायकी दर्शकों को काफी रोमांचित करता है। उनके अलावा अभिषेक पाण्डेय गोलू, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, बालगोविंद बंजारा, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, संजय वर्मा, दिव्या शर्मा, सिद्धार्थ सेंगर, श्रद्धा नवल, शिवा राजपूत, निक्की सिंह, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह आदि कलाकारों का अभिनय कबीले तरीफ है। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं।

कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जो काफी रोमांच से भरपूर है। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं।  फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, आर आर पंकज, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, मारधाड़ एस. मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *