अरविन्द अकेला कल्लू और Yamini Singh की विजेता प्रदर्शन को तैयार


November 1, 2019

वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म विजेता पूरे भारत में नवंबर माह में प्रदर्शन के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से लांच किया जा चुका है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू रोमांटिक भूमिका में हैं। उनके साथ यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। इस फिल्म सिनेतारिका कनक पांडेय भी जलवा बिखेरने वाली हैं।

Arvind Akela Kallu & Yamini Singh In Vijeta

गौरतलब है कि फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है, जोकि एक झलक मात्र है। यह साबित कर दे रहा है कि वाकई यह फिल्म भव्य पैमाने पर काफी बेहतरीन बनाई गई है और सिनेमा को एक नई दिशा की ओर ले जाने में अग्रसर साबित होगी। जिस तरह से भोजपुरी सिनेमा को लेकर तरह तरह की बातें होती है, उनका जवाब यह फिल्म अवश्य देगी कि अब भोजपुरी फिल्मों में वाकई काफी बदलाव हो रहा है। यह फिल्म काफी धमाल मचाने वाली, फुल इंटरटेनिंग, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बन रही है। खेलकूद पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी ताजातरीन विषय है, जोकि भरपूर फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, अनूप अरोरा, जे नीलम वशिष्ठ, सुबोध सेठ, यादुवेन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *