अरविन्द अकेला कल्ली की भोजपुरी फिल्म दिल धक धक करे को मुंबई और गुजरात  मे बम्पर ओपेनिंग मिलने के साथ साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है


February 8, 2020

युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिल धक धक करे को मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों मे बम्पर ओपेनिंग मिलने के साथ साथ दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दर्शकों फिल्‍म का कॉन्सेप्ट बेहद पसंद आया है। फिल्म नायक अरविन्द अकेला कल्लू और नायिका तनु श्री की रोमांटिक जोड़ी ने परदे पर खूब धमाल मचाया है। साथ कल्लू के साथ प्रियंका महाराज की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट किया है। इस फिल्म से एक नये विलेन बीएम राय की लॉन्चिंग की गई है, जिनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा है।

Arvind Akela Kallu Bhojpuri film Dil Dhak Dhak Kare

Arvind Akela Kallu Bhojpuri film Dil Dhak Dhak Kare

मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में सफलता पूर्वक रिलीज होने के बाद इस  फिल्म को जल्द ही यूंपी और बिहार के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जायेगा। सुरभि माधव एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता बीएम राय हैं तथा कुशल निर्देशन किया है निर्देशक मेराज खान ने। कथा संतोष कश्यप, पटकथा व संवाद राजेश पांडेय ने लिखा है। संगीतकार श्याम देहाती ने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, श्याम देहाती, आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है। छायांकन जहांगीर सैयद, नृत्य रामदेवन, प्रवीण सेलार, एंथोनी, मारधाड़ दिलीप यादव का है। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, तनुश्री, प्रियंका महाराज, बीएम राय, संजय महानंद, कृष्णा कुमार, हिरदे लाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, राजकपूर शाही, सी पी भट्ट, अमित कश्यप उर्फ तोता राम आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *