पवन सिंह एक ऐसा व्यक्ति जो कि अपने एक्टिंग और गायिकी के लिये देश और विदेश में प्रसिद्ध है। वो जितने मनोरंजक कलाकार है असल जीवन मे भी वो उतने ही जीवन से भरपूर और मस्ती वाली जीवन जीते है। पवन सिंह के भाई सतीश सिंह जो की एक भोजपुरी गायक भी है
उनका दो दिन पहले जन्मदिन था। इस अवसर पर पवन सिंह अपने सहपरिवार बहुत ही मस्ती और धूम मचाते दिखाई दे रहे है। वो अपने घर के बच्चों संग केक से खेलते दिखाए दे रहे है।वो उनके साथ हँसी ठिठोली जम कर रहे है।
पवन सिंह और उनके परिवार के साथ का तस्वीर और वीडियो हर वक़्त सामने आता है।पवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहते है और इस वक़्त में भी एक साथ रहना यह स्पष्ट करता है कि हर एक व्यक्ति को आपने परिवार के लोग के साथ ही आनंद मिलता है।जैसा आप जानते है की पवन सिंह अपने पूरे परिवार के साथ घुल मिल कर रहते है। पवन सिंह अपनी बीवी माँ और भाई के साथ रहते है।