World Wide Record भोजपुरी से रिलीज पवन सिंह का गाने को मिला 5 Millions का प्यार


May 15, 2020

भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व सुपरस्टार पवन सिंह का नया गाना मीठा मीठा बथे कमरिया का यूट्यूब पर 5 मिलियन से अधिक व्यूज का प्यार मिला है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ पवन सिंह का  यह गाना काफी धूम मचा रहा है। जिसे सोशल मीडिया में ढ़ेर सारा प्यार मिल रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने प्रस्तुत किया है। मीठा मीठा बथे कमरिया गाने को अपनी मधुर शैली  में कर्णप्रिय स्वर में पवन सिंह ने गाकर संगीतप्रेमियों का मन मोह लिया है।

The film has been screened at Pawan Putra Gin Cinema Hall, the audience is getting very good response

The film has been screened at Pawan Putra Gin Cinema Hall, the audience is getting very good response

पवन सिंह का यह गाना जितनी बार सुनिए बार-बार सुनने को जी चाहता है। इस गाने पर सोशल मीडिया के अलग-अलग कई प्लेटफार्म पर पवन सिंह के फैंस काफी वीडियो भी बना रहे हैं। इससे लगता है कि यह गाना वाकई हर किसी को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने को लिखा है गीतकार अरुण बिहारी ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है आशीष वर्मा ने। परिकल्पना दीपक सिंह का है। रिकॉर्डिस्ट पप्पी जी जगन्नाथ स्टूडियो आरा हैं। आशीर्वाद माता पिता, अजीत सिंह जोकरही का है।  इस गाने को लेकर के पवन सिंह कहते हैं कि जब तक लॉक डाउन है, आप लोग अपने घर में रहें। अपने आप को सुरक्षित रखें। लॉक डाउन का पालन करें। यह वैश्विक महामारी कोरोना से जल्द ही जीत जायेंगे। आप लोग संयम बरतें और घर बैठें। गीत संगीत का आनंद लेते रहें और अपना ख्याल रखें।

Singer : Pawan Singh Lyrics : Arun Bihari Music : Ashish Verma Parikalpana : Deepak Singh Recordist : Pampi Ji – Jagannath Studio Ara – 8809227141 Aashirwad : Mata Pita, Ajit Singh Jokahari Arranger : Kailash Pandey, Mohit Maurya And Ashish Verma Music ON : Worldwide Records ©️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *