जौनपुर के लाल राजेश तिवारी रत्न का नया होली वीडियो ”मिलाके रंग से रंग” टी-सीरीज से हुआ रिलीज


March 4, 2021

भोजपुरी गायक राजेश तिवारी रत्न का नया होली वीडियो सांग आ गया है। राजेश हर बार की तरफ इस बार भी अपने भोजपुरिया दर्शको के लिए होली सांग ला चुके है। बेमिशाल आवाज के मालिक और भोजपुरी माटी की खुशबु बिखेरने वाले राकेश अपने होली सांग ” मिलाके रंग से रंग ” से दर्शको का दिल जीत लिए है। हर विधा में इनके गाने मनभावक होते है चाहे कोई विधा हो हर विधा में माहिर है राकेश रत्न।

फागुन का मस्त महीना चढ़ चूका है चारो तरफ हरियाली ही हरियाली है बहुत जल्द होली भी आने वाला है उसी को मध्य नजर रखते हुए राजेश का ये नया गाना झूमने पर मजबुर कर देता है। इस गाने को हर वर्ग पसंद कर रहा है और दर्शको का भरभूर प्यार कमेंट और लाइक के रूप में मिल रहा है। दर्शको के प्यार को देख कर राजेश काफी खुश है।

https://fb.watch/40vMnEP_zT/

”मिलाके रंग से रंग” देश की सबसे बड़ी और मशहूर म्यूजिक कपनी टी-सीरीज से रिलीज हुआ है। जिसके गीतकार विद्या जौनपुरी संगीतकार अनमोल अनिल और वीडियो डायरेक्टर अनूप गुप्ता है। राजेश तिवारी रत्न दर्शको का प्यार पाकर गदगद है। उनकी आनेवाली नई जानकारी के लिए इस वेबसाइट के साथ बने रहिये धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *