24 मई को बिहार में रिलीज हो रही है कल्लू निधि की दिलवर


May 23, 2019

युवा दिलों की धड़कन सुपरस्‍टार अरविन्द अकेला कल्‍लू ( Arvind Akela kallu I की बेहद रोमांटिक फिल्‍म ‘दिलवर’ ( Dilwar ) 24 मई से बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फ़िल्म कल्लू दिल के बहुत करीब है। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं। फिल्म के मुख्य  कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा के साथ विमल पांडेय, अंजली बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, कृष्ण कुमार, महेश आचार्य और नीलम पांडेय आदि हैं। मेहमान भूमिका में ऋतू सिंह हैं।

इस फिल्‍म की कहानी इतनी रूहानी है कि किसी को भी मोहब्‍बत हो जायेगी। फ़िल्म के ट्रेलर में भी कल्‍लू ( Kallu ) और निधि ( Nidhi jha )  की  केमेस्‍ट्री काफी अच्‍छी लग रहा है। यह फिल्म दो प्रेमियों के प्रेम पर आधारित है, जिसमें वे समाज और परिस्थितियों से लड़ते हुए अपने प्यार को पाते हैं।

अरविन्द अकेला कल्लू Arvind Akela Kalliu ने कहा कि मैं अपने भोजपुरी के दर्शकों से कहना चाहूंगा कि जब भी फिल्‍म रिलीज हो, आप जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें। यह फिल्‍म पूरी तरह से साफ सुथरी और फैमली फ्रेंडली है। इसलिए अपने परिवार के साथ जायें। केंद्रीय भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू और लूलिया गर्ल निधि झा ( Nidhi Jha )  की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों का काफी मनोरंजन करने वाली है। सिनेप्रेमियों के लिए यह जोड़ी एक नया सरप्राइज पैक्ड होगी। ए 2 जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘दिलवर’ निर्मात्री चांदनी श्रीवास्तव हैं। निर्देशक सुनील मांझी हैं। लेखक पिंकू दूबे हैं।

फिल्म दिलवर का ट्रेलर देखने के लिए यह लिंक ओपन करें

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *