एक ही पैंट को सात भाई पहना करते थे और आज विदेश यात्रा के लिए करते है लाखो खर्च ! खेसारी लाल यादव


December 20, 2020

मुंबई : क्या आप जानते हैं कि उनके जीवन के एक मोड़ पर, खेसारी लाल यादव ने दूध और लिट्टी चोखा बेचा है! आज के समय में सबसे सफल भोजपुरी अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव को उनकी गाने की प्रतिभा के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 2011 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की मगर उनके शुरुवाती दौर बहुत सी कठिनाई और संघर्ष से भरपूर था। भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी के माने जाने अभिनेताओं में से एक है।

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav

क्या आप जानते हैं कि उनके जीवन में एक समय था, जब खेसारी जीविका के लिए दूध और लिट्टी चोखा बेचा करते थे। उन्हें अपने परिवार के अस्तित्व के लिए कमाई करनी थी और उन्होंने अपने और अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों के लिए कुछ पैसे पाने के लिए यह काम करना पड़ता है। खेसारी लाल यादव ने नाच गाना में रुचि थी उनको पहले यह सब कार्य के लिये दस – बीस रुपए मिलते थे।

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav

जब उन्हें धीरे धीरे काम मिलने लगा तो उनकी जगह उनके पापा लिट्टी चोखा बेचेने लगे। उनके सफलता का बहुत बड़ा हिस्सा उनके पिता जी को जाता है। उनके पिता जी एक ऐसे इंसान थे जो की उनके सात भाई बहनों और पूरे परिवार का खर्चा चलाते थे। एक समय ऐसा भी था जब खेसारी लाल और उनको भाई एक ही पैंट को बदल बदल कर पहनते थे। खेसारी लाल यादव ने अपने आप को सुपरस्टार बने के लिये बहुत श्रम और कठिनाई झेली है। खेसारी लाल यादव इतने बड़े स्टार बने के बाद भी अपनी जड़ों और जिस समाज से वो आते है उसे कभी नही भुला है शायद इसलिए वो आज इतने कामयाब इंसान है।

Khesari Lal Yadav

Khesari Lal Yadav

खेसारी जी ने 2011 में भोजपुरी सिनेमा में प्रवेश किया था, उन्होंने 2019 में एक लोकप्रिय हिंदी रियलिटी शो में दिखाई देने के बाद शोहरत हासिल की। आज तक उनके पास कई भोजपुरी गीत हैं। अभिनय और गायन के साथ, वह अपने अद्भुत नृत्य चालों के लिए भी जाना जाता है और मंच पर उनके प्रदर्शन को देश भर के प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जाता है। रिपोर्ट : निहारिका सिंह छत्राणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *