भोजपुरी Singer आकाश मिश्रा के आवाज का जादू भोजपुरिया दर्शको पर सर चढ़ के बोल रहा है


January 6, 2021

भोजपुरी गायक आकाश मिश्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वो अपनी आवाज से लगभग दस साल पहले ही भोजपुरिया दर्शको को अपना परिचय दे चुके है। और जिसने भी आकाश को सुना और देखा उनकी आवाज का दीवाना हो गया। भोजपुरी टीवी चैनल महुआ टीवी के शो नहले पे दहला शो के विजेता रह चुके है आकाश मिश्रा। आज यानि दिनांक 06 जनवरी को आकाश मिश्रा का जन्मदिन भी है।

Aakash Mishra Bhojpuri Singer (3)

Aakash Mishra Bhojpuri Singer (3)

करीब दस साल पहले नहले पे दहला शो का प्रशारण किया गया था जिसके जज भोजपुरी के माने जाने गायक व् अभिनेता पवन सिंह थे। आकाश अब तक कई भोजपुरी गाने गा चुके है। जिसमे से उनका सबसे फेमस गाना ”पिया पिया रटते है” जिसको अबतक यूट्यूब पर 18 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चूका है। आकाश मिश्रा ने अपनी आवाज का जादू भोजपुरी फिल्मो में ही चलाया है जिन फिल्मो का नाम है ”दोस्ताना ” आशिक़ आवारा ” जैसी सुपर हिट फिल्मे है।

Aakash Mishra Bhojpuri Singer (3)

Aakash Mishra Bhojpuri Singer (3)

आने वाले समय में आकाश मिश्रा के और भी धमाकेदार गाने आने वाले है जैसे की ”कला कला ड्रेस और सैड सांग है वैसे देखा जाये तो आकाश बिहार के बक्सर जिले के निवासी है। परन्तु वो अपने परिवार के साथ बनारस में रहते है। उनका पूरा समय संगीत को समर्पित है उनके लिए संगीत से बड़ा कुछ भी नहीं है। और आगे इसी तरह भोजपुरी दर्शको का मनोरंजन करते रहेंगे। प्रचारक : अमित कन्नौजिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *