Bhojpuri Hero यश कुमार की रुद्रा का रौद्र रूप दर्शकों को भाया


December 21, 2019
भोजपुरी सिनेमा के एक्शन स्टार यश कुमार के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म रुद्रा को यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दर्शक यश कुमार के रौद्र रूप को काफी पसंद कर रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज गई फिल्म रुद्रा को खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिल रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में यश कुमार डबल शेड्स में दिखाई दे रहे हैं। उनके दोनों लुक रुद्रा व सिंपल लुक काफी अट्रैक्टिव हैं। फिल्म की नायिका निशा दूबे हैं।

Rudra Bhojpuri

Rudra Bhojpuri

अवधेश मिश्रा की किरदार काफी अलग है। फिल्म की कहानी काफी यूनिक है, जो कि दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनिंग है।

साईं श्रद्धा मोशन पिक्चर्स बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म रुद्रा के निर्माता लक्ष्मण गुप्ता हैं। फिल्म के निर्देशक राकेश भारद्वाज हैं। संगीतकार एस कुमार हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, एस कुमार, आजाद सिंह, फणीन्द्र राव आदि हैं। नृत्य कानू मुखर्जी, पप्पू खन्ना, राम देवन, संकलन गुरजंट सिंह का है। मुख्य भूमिका में यश कुमार निशा दुबे रिचा दिक्षित अवधेश मिश्रा दीपक सिन्हा आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *