विजेता में नजर आएंगे अनूप अरोरा


June 27, 2019
हरफनमौला अभिनेता अनूप अरोरा जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही नेक दिल इंसान भी हैं। भोजपुरी सिनेप्रेमियों के मनोरंजन हेतु हर तरह के किरदार निभाने में माहिर हैं। इसी क्रम में वे इन दिनों भोजपुरी फिल्म विजेता में एक सशक्त भूमिका सजीव कर रहे हैं। जिसकी शूटिंग गुजरात के संजान स्थित वृन्दावन स्टूडियो में की जा रही है। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म विजेता के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं। यह फिल्म काफी धमाल मचाने वाली, फुल इंटरटेनिंग, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म है। फिल्म के नायक अरविन्द अकेला कल्लू और नायिका यामिनी सिंह हैं।
उल्लेखनीय है कि अनूप अरोरा उत्तर प्रदेश की पावन धरती वाराणसी (बनारस) के मूल निवासी हैं। सन 1976 में उन्होंने वाराणसी में ही रंगमंच से अभिनय की दुनियां में कदम रखा। सन 2001 में नाना पाटेकर की हिन्दी फिल्म आंच में दमदार भूमिका में नजर आये। इनके अलावा उन्होंने पटना और लखनऊ से दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला भोजपुरी का पहला धारावाहिक सांची पिरितिया में मुख्य किरदार निभाया था। सन 2003 में प्रदर्शित हुई भोजपुरी फिल्म कन्यादान से अनूप अरोरा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री किया और तब से लेकर अब तक डेढ़ दशक पूर्ण कर बहुत सी सुपरहिट फिल्मों के महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। अधिकतर भोजपुरी फिल्मों में उन्होंने हीरो-हिरोइन के पिता के किरदार निभाया  है। उनके शानदार अभिनय का कामयाबी भरा सफर अनवरत जारी है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *