अभिनेता शिव सिंह श्रीनेट 4 सितंबर से ‘द क्यू’ चैनल पर प्रसारित होने वाले क्राइम शो ‘जुर्म का चेहरा’ में एक पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


September 4, 2021

फिल्मों के बहुमुखी अभिनेता शिव सिंह श्रीनेत अब 4 सितंबर से ‘द क्यू’ चैनल पर प्रसारित होने वाले क्राइम शो ‘जुर्म का चेहरा’ में एक पुलिस अधिकारी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि जुर्म का चेहरा क्यू चैनल का पहला ओरिजिनल क्राइम थ्रिलर फिक्शन शो है जो 4 सितंबर को रात 9 बजे शुरू होगा। यह टीवी शो हर शनिवार और रविवार को एक ही समय पर प्रसारित किया जाएगा। जुर्म का चेहरा की टैगलाइन है “अब क्राइम होगा एक्सपोज”। नए जमाने की नई अपराध कहानियां पेश करते हुए शिव सिंह श्रीनेत शो में अपनी भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस क्राइम थ्रिलर शो में वह एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। जैसा कि आप जानते हैं कि क्राइम शो में पुलिस की भूमिका कितनी अहम होती है।
गौरतलब है कि समय के साथ अपराध करने के तरीके भी बदले हैं। अब साइबर क्राइम से लेकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग तक ऐसे शो में बहुत कुछ दिखाया जाता है।
आज क्राइम डॉक्यूमेंट्री से लेकर टीवी शो और क्राइम शो तक, पिछले कुछ सालों में यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो में से एक बन गया है।
शिव सिंह श्रीनेत ने बताया कि द क्यू चैनल पर आने वाला ‘जुर्म का चेहरा-‘ बेहद रोमांचक क्राइम शो है- अब क्राइम का पर्दाफाश होगा। यह 4 सितंबर को रात 9 बजे लाइव होगा। इसके बाद आप इसे हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे देख पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि द क्यू भारत में सबसे तेजी से बढ़ते मनोरंजन चैनल में से एक है।
यह शो हर एपिसोड में दर्शकों के लिए दिलचस्प और रोमांचक मामले लेकर आएगा। शो जुर्म का चेहरा आधुनिक समय के अपराध से प्रेरित है और दर्शकों को जागरूक करने की भी कोशिश करेगा।
शो में एटीएम चोरी के बढ़ते मामलों पर भी एपिसोड देखने को मिलेंगे।
शिव सिंह श्रीनेत ने बताया कि एक बार आप इस क्राइम शो को देखना शुरू कर देंगे तो आप इसे देखना बंद नहीं कर पाएंगे। हर एपिसोड में रहस्य, ट्विस्ट और खुलासे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *