सिक्‍वल ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 से पंद्रह वर्ष बाद फिर से एक नई जोड़ी लांच कर रहे हैं


January 11, 2020

भोजपुरी सिनेमा का स्‍वर्णिम इतिहास लिखने वाले फिल्म मेकर अजय सिन्‍हा की भोजपुरी फिल्‍म ससुरा बड़ा पइसा वाला की सिक्‍वल ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 से पंद्रह वर्ष बाद फिर से एक नई जोड़ी लांच कर रहे हैं। इस बार अजय सिन्हा के मार्गदर्शन में नवोदित अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश डेब्‍यू कर रहे हैं। साईं इंटरटेंमेंट प्रस्‍तुत ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 से जहां उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के मूल निवासी अथर्व सिंह बतौर हीरो पदार्पण कर रहे हैं, वहीं गोरखपुर की नेहा प्रकाश बतौर नायिका अपनी अदा का जादू चलाने वाली हैं।

Bhojpuri Film Sasura Bada Paisawala

Bhojpuri Film Sasura Bada Paisawala

अन्य प्रमुख भूमिका में संतोष श्रीवास्तव, शिवम सिंह, दिवाकर श्रीवास्तव, प्रशांत, रागिनी आदि नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा हैं। कथा पटकथा संवाद लीला सिन्हा और अजय सिन्हा ने लिखा है। गीत और संगीत विनय बिहारी का है। छायांकन मनीष के व्यास, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य अशोक सागर का है। इस फ़िल्म को लेकर अजय सिन्‍हा ने कहा कि 15 साल पहले आयी मेरी फिल्‍म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ एक बार फिर से भोजपुरी के मिजाज के अनुसार फिर लोगों को आत्‍मसात करेगी। मेरे लिए सिनेमा पूजा है और दर्शक मेरे भगवान हैं। यही वजह है कि मैंने एक बार फिर से प्रयोग करते हुए ससुरा बड़ा पइसा वाला 2 बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *