रूपा मिश्रा व्यस्त हैं “हम हैं निरहुआ के दीवाना” की शूटिंग में


September 6, 2021

बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रूपा मिश्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘हम हैं निरहुआ के दीवाना’ की शूटिंग कर रही हैं.

“हम हैं निरहुआ के दीवाना” “महादेव प्रोडक्शन हाउस” के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म है। फिल्म के मुख्य पात्र अनिल सागर और नायिका रूपा मिश्रा हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रतिभाशाली फिल्म निर्देशक मुरली लालवानी कर रहे हैं। अभिनेत्री से फिल्म निर्माता बनी रूपा मिश्रा की यह पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है। वह मुरली लालवानी के निर्देशन में बेहतरीन फुल एंटरटेनमेंट फिल्म का निर्माण कर रही हैं।

गौरतलब है कि निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म ”हम हैं निरहुआ के दीवाना” बेहद अनूठी है। इस फिल्म का ग्रैंड मुहूर्त हाल ही में लखनऊ के अदा रिजॉर्ट में किया गया था और उसी दिन से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी.
उल्लेखनीय है कि महादेव प्रोडक्शन और एचएस मूवी के बैनर तले बनी फिल्म “हम हैं निरहुआ के दीवाना” को रूपा मिश्रा ने प्रोड्यूस किया है। कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक मुरली लालवानी संभाल रहे हैं। केंद्रीय भूमिका में रूपा मिश्रा और लोकप्रिय गायक अभिनेता अनिल सागर की रोमांटिक जोड़ी धमाल मचाने वाली है। इसके साथ ही मनोज सिंह टाइगर, उमेश सिंह और रितेश कुमार जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साहिल खान और वीके सिंह हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, श्याम देहाती, सुमित चंद्रवंशी हैं। डीओपी विकास पांडे हैं। फिल्म प्रचारक रामचंद्र यादव, अरविंद मौर्य हैं। मुख्य कलाकार रूपा मिश्रा, अनिल सागर, मनोज टाइगर, उमेश सिंह, उमर खान, स्वीटी सिंह, रमजान शाह, करण सिंह, प्रिया मिश्रा, राजा भोजपुरिया, रितेश सिंह, पप्पू सिंह राजपूत हैं। स्पेशल आकर्षक गाने में संजना सिल्क नजर आएंगी।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *