भोजपुरी में एक नया और मन को छू जाने वाला गाना रिलीस हुआ है। यह गाना अश्लील मुक्त और बेहतरीन गाना है। होली के मौसम में गीतों की बौछार होना तो तय है। लेकिन अक्सर सारे गाने में अश्लीलता पाई जाती है पर आपके लिए सुपर हिट गायक बिस्वजीत श्रीवास्तव ने इस बार होली में एक धमाल का गाना जारी किये है। ये गाना बाकी भोजपुरी गीत से बिल्कुल हट के है। इस गीत में दूर दूर तक कोई अश्लीलता नही है।
बिस्वजीत श्रीवास्तव ( Singer Biswajeet_Shrivastav ) जी ने जो गाना प्रस्तुत किया है। उस गाने का नाम है ‘बिरह के होली’। यह गाना बहुत ही उम्दा और दिलों को छू जाने वाला है। ये गीत एक पत्नी का दर्द बयान करती है। इस गाने को सुन कर और देखकर बहुत से लोग जो होली में अपने बीवी से दूर है वो इसे पूरी तरह महसूस कर सकते है। इस पूरे गाने में बीवी अपने पति को ये बताती है कि वो इस होली में उसे पल पल याद कर रही है और उसके बिना उसे कुछ अच्छा नही लग रहा है।
इस गाने के पीछे बहुत से बिस्वजीत जी को बहुत से साथी कलाकार का योगदान हैं। इस गाने के बोल राधेय राजेश ने दिया है। इसका संगीत राजा मालिक ने दिया हैं। इस गाने के प्रोड्यूसर अरुण कुमार हैं। गाने का पोस्टर संतोष काटी ने दिया है। मैनेजर आयुष श्रीवास्तव है। डिजिटल पार्टनर मिनेरवा डिजिटल और उसके डिजिटल हेड। नितेश यादव हैं। इस गाने को यू म्यूजिक के यूट्यूब प्लेटफार्म पे रिलीस किया गया है। ऐसे गाने को जरूर दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है।