Cricket पर आधारित त्रिकोणीय प्रेम कहानी से भरी भोजपुरी Film आखिरी लगान का मुहूर्त


January 9, 2020

अभिमन्यु फिल्म्स के बैनर तले बन रही क्रिकेट पर आधारित त्रिकोणीय प्रेम कहानी से भरी भोजपुरी फिल्म आखिरी लगान का मुहूर्त पिछले दिनों धूमधाम से मुंबई के एस आर म्यूजिक स्टूडियो में किया गया। फिल्म का मुहूर्त गीत रिकॉर्डिंग करके किया गया, उक्त अवसर पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक, संगीतकार, गीतकार, प्रमुख कलाकार सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद रहे। फिल्म की शूटिंग मकर संक्रांति के बाद सासाराम और रांची में की जाएगी। फिल्म के निर्माता अभिमन्यु सिंह हैं। निर्देशक  सौरभ भारद्वाज हैं। लेखक प्रदीप मधुकर, संगीतकार अनुज तिवारी, गीतकार यादव राज, शेखर आजाद, विश्वनाथ राजपुरी हैं। छायांकन राज वर्मा, कुलदीप मौर्य, नृत्य राजू तिर्की, कला सोनू भारद्वाज का है।

Akhiri Lagaan - Muhurt

Akhiri Lagaan – Muhurt

सहायक निर्देशक समर, जय मंगल, सानू गुप्ता, रत्नेश पांडेय हैं। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में अमित सिंह मंगल, अशी तिवारी, अंजली बनर्जी, मधु सिंह राजपूत, दीपक सिन्हा, टोनी डायर, सुशील श्रीवास्तव आदि हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि  फिल्म आखिरी लगान की कहानी बहुत ही हटकर है, जोकि दर्शकों को काफी पसंद आएगी।  ऐसे फिल्म का निर्माण के लिए बहुत ही कम निर्माता आगे आते हैं। फिल्म का निर्माण का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाना है। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से साथ देने वाले सभी चाहने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद। आप लोग ऐसे ही अपना प्यार, आशीर्वाद, शुभकामनाएं बनाये रखिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *