बलमा डेरिंगबाज 6 December से पुरे बिहार झारखंड होगी Relies


December 5, 2019

फिल्म बलमा डेरिंगबाज  6 दिसंबर से बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में शुभम तिवारी डबल शेड्स में दिखने वाले हैं, जोकि दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक्ड है। शुभम तिवारी और सोनालिका कुमारी की रोमांटिक जोड़ी काफी एंटेरटेनिंग है। एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ को रिलीज करने की सारी तैयारी की जा चुकी है। फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का निर्माण तकनीकी रूप से बड़े पैमाने पर की गयी है। यह फिल्म एक्शन, इमोशनल, ट्रेजडी, कॉमेडी ड्रामा से भरपूर है।  यह बेजोड़ कहानी वाली फिल्‍म है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करने वाली होगी। भोजपुरी सिनेमा के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन लाने हेतु निर्मित की गई है।

इस फ़िल्म की निर्मात्री सोनालिका कुमारी व निर्माता शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। संगीतकार के. रत्नेश मिश्रा तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन साहिल जे. अंसारी का है। नृत्य संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन सुमित सिंह का है। फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सोनालिका कुमारी, अयाज़ खान, बालेश्वर सिंह, पंकज चंद्रा, बबलू खान, आरती भार्गवा, नीलम सिंह, परवेज़ हाशमी, स्वीटी सिंह, अमियकर प्रकाश ठाकुर, जावेद हाशमी, मोहम्मद अली, संजय सिंह, पवन कुमार, श्वेता तिवारी, दिव्या शर्मा,  बेबी सिंह आदि हैं तथा आइटम सांग त्रिशा खान ने किया है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *