फिल्मी Stars के बीच जीतू Bhojpuriya का जन्मदिन मनाया गया


January 1, 2020
भोजपुरी संगीत की दुनिया में वीडियो एल्बम के गानों के निर्देशक जीतू भोजपुरिया का जन्मदिन नए साल के पहले दिन 1 जनवरी की शाम को धूमधाम से फिल्मी सितारों के बीच मनाया गया। इस शुभ दिन पर जीतू को जन्मदिन की बधाई व शुभकामना देने वालों का दिन व रात भर ताँता लगा रहा। जहां एक ओर लोग एक दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर का विश कर रहे थे, वही जीतू भोजपुरिया को भी लोग जन्मदिन की बधाइयां व शुभकामना दे रहे थे। उनके इष्ट मित्र एवं उन्हें चाहने वाले लोग सोशल साइट्स फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर भी बधाई व शुभकामना संदेश पोस्ट कर रहे थे। उनके जन्मदिन का केक काटने के समय भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, जय सिंह, बालेश्वर सिंह, सोनू पांडेय, संगीतकार छोटे बाबा बसही, राज गाजीपुरी, वरिष्ठ अभिनेता राम मिश्रा, फिल्म लेखक ठाकुर, सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के मैनेजर सोनू पांडेय, फिल्म निर्देशक प्रमोद शास्त्री, पराग पाटिल, अभिनेता सज्जाद भोजपुरिया, अलोक यादव, गायक भरत बागी सहित फिल्म जगत से जुड़ी बहुत सी हस्तियां एवं कुछ खास मित्र उपस्थित थे। जीतू भोजपुरिया को जन्मदिन की बधाई देने के साथ साथ उज्जवल भविष्य की सभी ने कामना की।
 गौरतलब है कि पिछले कई सालों से एल्बम की दुनिया में कामयाबी का परचम फहरा रहे हैं। जीतू भोजपुरिया अनगिनत भोजपुरी एल्बम सांग के वीडियो का निर्देशन कर चुके हैं। इसी क्रम में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सुपरहिट व ट्रेंडिंग सांग सेटिंग करा का वीडियो का निर्देशन किया है। जिसे जी म्यूजिक भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इसके अलावा खेसारी लाल यादव के और भी एल्बम के कई गानों के वीडियो का निर्देशन जीतू भोजपुरिया ने किया है, जो जल्द ही रिलीज होने वाले हैं। साथ ही यूट्यूब किंग समर सिंह का सुपरहिट गाना मेरा जानू मुझसे नाराज हो गया का भी काफी रिच लोकेशन पर जीतू ने वीडियो का निर्देशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *