रिलीज हुई यश कुमार की फिल्‍म ‘बिटिया छठी माई के’


April 13, 2019

नागराज, इच्छाधारी, दिलदार साँवरिया जैसे हिट फ़िल्में देने वाले एक्शन स्टार यश कुमार की फिल्‍म ‘बिटिया छठी माई के’ आज बिहार – झारखंड के सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर रिलीज हो चुकी है। फिल्‍म चैती छठ के अवसर पर रिलीज किया गया और आज चैती छठ उगते सूर्य को अर्घ के साथ समाप्‍त हो गया। ‍इसका फायदा भी फिल्‍म को मिल रहा है। पहले दिन सिनेमाघरों में महिलाओं की संख्‍या काफी देखने को मिली। फिल्‍म में यश कुमार और अंजना सिंह का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्‍म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।
बता दें कि तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म के निर्माता दीपक साह हैं। निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फिल्‍म की कहानी यश कुमार व एस के चौहान की है। स्क्रीनप्ले व डायलॉग एस के चौहान ने लिखा है। संगीतकार धनंजय मिश्रा, अविनाश झा घुंघरू हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कविजी, आजाद सिंह व मुन्ना दूबे हैं। छायांकन आर आर प्रिंस, नृत्य कानू मुखर्जी, राम देवन का है। कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं। फिल्म प्रचारक सर्वेश कश्यप व रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार यश कुमार, अंजना सिंह, प्रीति सिंह, श्यामली श्रीवास्तव, उधारी बाबू, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, अमित शुक्ला, बेबी अदिति मिश्रा, बेबी मन्नत शर्मा तथा राधे कुमार हैं।


फिल्‍म ‘बिटिया, छठी माई के’ में यश कुमार कई शेड में नजर आ रहे हैं। यूँ कहें कि यश कुमार अब तक के सबसे बेहतरीन रोल में दिख रहें हैं। यह फिल्‍म भोजपुरी सिनेमा के अन्य कमर्शियल फ़िल्मों से अलग द्वीअर्थी संवाद व आइटम नंबर से अलग अश्लीलता मुक्त, पारिवारिक फिल्‍म की कहानी महिला सशक्तिकरण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहीम को आगे बढ़ाने वाली है। फिल्‍म में यश कुमार एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहे हैं, जो काफी सीधा-साधा गांव का एक निर्धन व्यक्ति है। मगर उसकी ख्‍वाहिश एक बेटी की होती है और वह इसके लिए छठ मईया से मन्‍नत मांगता है। उसे बेटी मिलती भी है, वह उसकी प‍रवरिश कैसे करता है और फिर जब बच्‍ची बड़ी हो जाती है, तब उसे किन – किन कठनाईयों का समाना करना पड़ता है। यही सब दर्शकों को भाव-विभोर कर देता है। 


सुजीत वर्मा इस फिल्‍म को बेहद साफगोई से पर्दे पर उतारने में सफल रहे हैं। यश कुमार और अंजना सिंह के साथ अन्‍य कलाकारों का अभिनय भी बेहद सराहनीय है, जिसे दर्शक पसंद भी करे रहे हैं। पूर्वोतर भारत में छठ महापर्व अति विशिष्ठ है। इसमें पूरा समाज इस महापर्व को बहुत ही हर्ष और आस्था से मनाता है, लेकिन आज तक इस विषय पर कोई फ़िल्म नहीं आ पायी थी।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *