15 फरवरी से पूरे भारत में भव्य प्रदर्शित होगी ‘निरहुआ चलल लंदन’


January 21, 2019

दिनेशलाल यादव निरहुआ की फ़िल्म निरहुआ चलल लंदन की रिलीज आगे बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। यह फ़िल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, किन्तु बिहार, झारखंड में पड़ रही कड़ाके ठंड की वजह से रिलीज की तारीख आगे बढ़ाना पड़ा है। ताकि पूरे भारत में भव्य पैमाने पर हो सके और सम्पूर्ण सिनेप्रेमी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का आनंद ले सकें।उल्लेखनीय है कि इंडिया-ई-कॉमर्स लि. प्रस्तुत निरहुआ चलल लंदन का निर्माण पशुपतिनाथ प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित गया है। फिल्म के निर्माता सोनू खत्री हैं।

सह निर्माता वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स लि. बड़े बजट की इस फ़िल्म के निर्देशक चंद्रा पंत हैं। इस फ‍िल्‍म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दूबे की लकी जोड़ी दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फ़िल्म की शूटिंग चार अलग अलग चरणों में मुंबई, नेपाल और लंदन सहित कई देशों में हुई है। फ़िल्म के लेखक संतोष मिश्रा, संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन मनकृष्ण महाराजन व रामेश्वर कारी, नृत्य कबीराज गहतराज, रामजी लमिचने व संजय कोर्वे, मारधाड़ चन्द्रपंत का है। कार्यकारी निर्माता सूरज खड़का, यज्ञ राज घिमिरे हैं। प्रोडक्शन डिजाईनर सनी शाह हैं। फिल्म प्रचारक उदय भगत व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, मनोज टाईगर, सुनील थापा, सबीन श्रेष्ठ, किरण यादव, गोपाल राय, अनूप अरोरा, संतोष पहलवान, सुषमा अधिकारी, रश्मि भाटिया, संतोष मिश्रा, सोनू खत्री, राम मगर आदि हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *