एस आर मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत फिल्म निर्देशक समीर कुमार जोशी के कुशल निर्देशन में पाँच फिल्म के निर्माण की घोषणा की गई है। जिसमें दो भोजपुरी फिल्म एक विनाशक और प्रोडक्शन नंबर 3 , एक हिन्दी फिल्म असुर – द मिस्ट्री, दो हिन्दी-नेपाली फिल्म मिस यू जान, भैयाजी स्माइल का क्रमशः निर्माण किया जायेगा।
फ़िल्म की शूटिंग नेपाल और मुंबई के मनोरम स्थलों पर की जाने वाली। फिल्म के सभी कलाकारों के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।
विदित हो कि हिन्दी फिल्म असुर – द मिस्ट्री के निर्माता केदार कार्की, बिकाश कुमार पोखरेल, निल प्रसाद कौचा (मगर) हैं।
जिसमें केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव, मणि भट्टाचार्य, मुकेश राज और दीपक भाटिया हैं। लेखक बिकाश कुमार पोखरेल हैं। अन्य सभी फिल्मों के लेखक समीर कुमार जोशी हैं। गौरतलब है कि फिल्म निर्देशक समीर कुमार जोशी ने हाल में भोजपुरी फिल्म चक्रव्यू की शूटिंग पूरी की है, जिसका पोस्ट प्रोडक्शन कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।