पवन सिंह की ‘क्रेक फाईटर’ के ट्रेलर ने रचा इतिहास तीन मिलियन के करीब


March 18, 2019

काफी तेज वायरल हो रहा एंग्रीयंगमैन पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर के ट्रेलर को महज 13 घंटे में ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इतना ज्यादा बार देखा जा रहा यह ट्रेलर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। इस फिल्म के ट्रेलर ने सिर्फ 24 घंटे में ही 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज का बना लिया है . इसके अलावा 10 घंटे में 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिला था, जबकि मात्र 9 घंटे में ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुका था। रंगों के त्यौहार होली पर धमाल मचाने आ रही इस फिल्म का ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है। उपेन्द्र सिंह फिल्म्स क्रिएशन्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कम्पनी के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस फिल्म का पोस्टर काफी वायरल हो चुका है। यह फिल्म होली पर बिहार, झारखंड में रेणू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट वितरक कम्पनी द्वारा रिलीज की जा रही है तथा मुंबई, गुजरात में बालाजी सिनेविज़न प्रा.लि. फिल्म वितरक कम्पनी द्वारा रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग एवं सरप्राइज पैक्ड है। उनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल होने वाला है। फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को बड़ा कैनवास देने हेतु क्रेक फाईटर का निर्माण करके मिसाल कायम की है, जिसे उच्चतम तकनिकी के साथ सेल्युलाईट पर उतारने का कार्य किया है कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने। उन्होंने इस फिल्म में सबसे ज्यादा एक्सप्रीमेन्ट किया है, जोकि दर्शकों काफी रोमांचक करने वाला होगा। फिल्म की शूटिंग बेहतरीन तकनिकी के साथ की गई है।
गौरतलब है कि फिल्म क्रेक फाईटर के निर्माता उपेन्द्र सिंह हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। फिल्म की उम्दा कथा, पटकथा व संवाद लिखा है वीरू ठाकुर ने। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, आर आर पंकज, जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा बसही ने। प्रोडक्शन डिज़ाइनर अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन वेंकट महेश, नृत्य कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, मारधाड़ एस. मल्लेश, संकलन दीपक जऊल का है। फिल्म प्रचारक निशांत प्रशांत, रामचन्द्र यादव, संजय पुजारी व सोनू निगम हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, निधि झा, संचिता बनर्जी, चाँदनी सिंह, प्रदीप रावत, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय गोलू, बालगोविंद बंजारा, अमित शुक्ला, धामा वर्मा, लोटा तिवारी, संजय वर्मा, दिव्या शर्मा, सिद्धार्थ सेंगर, श्रद्धा नवल, शिवा राजपूत, निक्की सिंह, बेबी तनिष्का सिंह, मास्टर साहिल सिंह आदि हैं।

फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यह लिंक ओपेन कीजिये

Official Trailer Out Now Movie :- Crack Fighter Star Cast :- Pawan Singh, Sanchita Benarji, Nidhi Jha, Chandani Singh, Pradeep Rawat & Other Writer :- Sumit SIngh Chandravanshi, Vinay Nirmal, R R Pankaj & Jahid Akhtar. Music Director :- Chhote Baba Story & Dialog :- Viru Thakur Action :- L Malesh Editor :- Deepak Jaul DOP :- Vanket Mahesh Choreographer :- Kanu Mikhajee And Sanjay Korbe. Producer :- Upendra SIngh Excutive Producer :- Lokesh Mishra Director :- Sujeet Kumar Singh Company/ Label :- Wave Digital Managed by – Lokdhun.

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *