निरहुआ की शेर ए हिन्दुस्तान ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड


March 26, 2019

भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की देशभक्ति से परिपूर्ण भोजपुरी फिल्म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्दा व्यवसाय करने के साथ ही साथ दर्शकों को देशभक्ति के रंग से रँग रही है। निरहुआ का देशभक्त कमांडो का किरदार काफी प्रभावित कर रहा है। होली के मौके पर रिलीज की इस फिल्‍म का जादू लोगों पर खूब देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं, ‘शेर ए हिंदुस्तान’ का कलेक्‍शन दिन ब दिन और बढ़ने का अनुमान ट्रेड पंडितों ने लगाया था, जोकि सच साबित हुआ है। लोगों पर निरहुआ का जादू सर चढ़ कर बोल रहा है। खासकर महिलाओं का प्‍यार भी इस फिल्‍म को खूब मिल रहा है। निरहुआ एक बार फिर अपनी इस फिल्‍म के जरिये महिला दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में सफल हुए हैं।
‘शेर ए हिंदुस्तान’ फिल्‍म देश के उन वीरों की कहानी है, जो दिन-रात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं। इस फिल्‍म में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्‍म में निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा, उदय भगत, रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं।


गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड चैनल एवं जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत इस फिल्म की पूरी शूटिंग देश-विदेश के विभिन्न रमणीय स्थलों पर की गई है।फिल्‍म कामर्शियल होने के साथ – साथ ही भारत के वीर सपूतों के शहादत के बाद के हालत को भी दर्शकों के सामने काफी संवेदनशील रूप से लाने में सफल रही है। फिल्‍म में देशभक्ति के साथ – साथ रोमांटिक गाने का सामंस्‍य बेजोड़ है। यही वजह है कि फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होते तेजी से वायरल हो गया था। और फिल्‍म भी कमाल कर रही है। जब म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, उसी वक्‍त ये अंदाजा लग गया था कि फिल्म शानदार होने वाली है।


फिल्‍म ‘शेर ए हिंदुस्तान’ में निरहुआ के अपोजिट फीमेल लीड में नीता ढुंगाना है। लंबे अर्से के बाद निरहुआ एक नई एक्‍ट्रेस के साथ नजर आये हैं और उनकी केमेस्‍ट्री दर्शकों को पसंद भी आई है। यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जिसमें परमाणु बम एवं अणुबम के इफ़ेक्ट को दिखाया गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक व लेखक मनोज नारायण हैं। सह निर्माता राधेकृष्णा सहा व मुन्ना सिंह तथा कार्यकारी निर्माता इमरोज अख्तर मुन्ना, उपेंद्र सिरसत हैं। सहायक निर्देशक चन्द्रा भंडारी व देव श्रेष्ठा, प्रोजेक्ट डिजाईनर सन्नी शाह हैं। प्रोडक्शन सुभाष काफले व सांतनु सिन्हा, बिजनेस मैनेजर अश्विन चौधरी हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत, रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, सुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार हैं।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *