राय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म मेरे प्यार से मिला दे का उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के मुंगरा बादशाह पुर में भव्य पैमाने पर मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। यह फिल्म बेहद सामाजिक और पारिवारिक परिवेश में निर्मित की जा रही है। इस फिल्म में भोजपुरी माटी की मधुरता, रीति-रिवाज, भोजपुरिया संस्कार का समावेश देखने को मिलेगा। यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा की दशा और दिशा को बदलने में महत्त्पूर्ण भूमिका निभा सकती है। फिल्म में किशन राय सोलो हीरो लांच हो रहे हैं। इसके पहले वे कई फिल्मों में सहायक नायक की भूमिका में आ चुके हैं। मेगास्टार रवि किशन के साथ सबसे बड़ा चैम्पियन में नज़र आने वाले वाले हैं। बात करें फिल्म मेरे प्यार से मिला दे की तो इस फिल्म में किशन राय के साथ फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2 व क्रेक फाईटर फेम संचिता बनर्जी रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाली हैं।
वे दोनों कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका में हैं। इस फ़िल्म के निर्माता गोपाल राय हैं। निर्देशक चंदन सिंह हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा, संगीतकार मुन्ना दूबे, अजीत मंडल, राम शुक्ला हैं। छायांकन डीके शर्मा, नृत्य कानू मुखर्जी,मारधाड़ नबा शुब्बू (हैदराबाद) का है। मुख्य कलाकार किशन राय, संचिता बनर्जी, प्राची सिंह, उमेश सिंह, अशी तिवारी, अनूप अरोरा, लोटा तिवारी, महेश आचार्य, अवधेश उज्जैन, सोनिया मिश्रा, पुष्पा शुक्ला, संजय राज आदि हैं।