भोजपुरी इंडस्ट्री के ३ बड़े सुपरस्टार्स और उनके सोख


August 8, 2021

हम सभी अपने सुपरस्टार से प्यार करते हैं और हम अपने पसंदीदा सुपरस्टार के बारे में सब कुछ जानना पसंद करते हैं। फैंस यह हमेशा जानने के लिए उत्सुक रहते है कि रील लाइफ की सेलेब्रिटीज़ अपनी रियल लाइफ कैसे जीते हैं। यह हमेशा कुछ ऐसा होता है जो सभी को उत्साहित करता है। उनके बेडरूम का रंग जानने की जिज्ञासा से लेकर उनकी आने वाली फिल्म के बारे में जानने तक। फैंस बेसब्री से सब कुछ जानना चाहते हैं। हम आपको हमारे उन तीन पसंदीदा भोजपुरी सितारों की शौख के बारे में बताएंगे जिसे जान को आपको बहुत ही हैरानी होगी। आज आपको पता चलेगा कि वो स्टार्स अपने काम के अलावा और क्या करना पसंद करते हैं।

पवन सिंह

भोजपुरी दर्शकों को पवन सिंह की फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। भोजपुरी सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए उन्हें दो बार अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा में हुआ था। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह है जिनसे उन्होंने साल 2018 में शादी की थी। पवन सिंह एक बहुत मेहनती कलाकर है और हमेसा बिजी रहते है। उनके बैक टू बैक हिट सांग और फ़िल्म इस बात का साबुत है। पर हम आपको बताते है कि आपके पावर स्टार पवन सिंह का शौख क्या है। उनका शौख है खाना खाना। जी, हाँ पवन सिंह जी को खाना खाना बहुत पसंद है और खासकर चिकेन खाना।

निरहुआ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ। एक टैलेंटेड और फ़ेमस कलाकार जिसको उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में योगदान के लिए राज्य के शीर्ष पुरस्कार यश भारती सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। जुबली स्टार निरहुआ अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके हैं।उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय भोजपुरी फिल्में निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ चलल ससुराल, पटना से पाकिस्तान आदि हैं।

2012 में, जब वह अपने करियर के चरम पर थे, उन्होंने भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो, बिग बॉस में से एक में भाग लिया। उस रियलिटी शो ने उनके प्रशंसकों को उनके निजी जीवन और जीवन शैली को जानने में मदद की। ऐसा माना जाता है कि में उनकी इस भागीदारी ने उन्हें दुनिया भर में अधिक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता बना दिया है। हमारे सुपरस्टार के शौख के बारे में जान को उनके फैंस को बहुत अच्छा लगेगा। हमारे जुबली स्टार्स को फिल्में देखने का बहुत शौख है।

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव की पहली सफलता “मल भेटाई मेला” भोजपुरी एल्बम से आई थी। लेकिन 2012 में सुपरहिट भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल से वह भोजपुरी के पॉपुलर स्टार बन गए।

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव अक्सर अपनी फिल्मों और ब्लॉकबस्टर गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें अब भोजपुरी सिनेमा का वायरल स्टार भी कहा जाता है।

उनका जन्म 15 मार्च 1986 को हुआ था। वह एक लोक गायक रहे हैं और शुरू से ही भोजपुरी में डांस करते रहे हैं और खेसारी लाल जी का शौख भी डांस करना ही है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *