फिर एक साथ दिखेंगे पवन सिंह और चांदनी सिंह


August 28, 2018

गौरा  तनि हंसि दा न’ के बाद एल्बम  क्‍वीन चांदनी सिंह के खाते में पवन सिंह की एक और एल्बम  आ गई है। इस एल्बम  का नाम ‘साथ दिहें पवन’ है, जिसे खुद पवन सिंह ने ही गाया है। इस एल्बम  को जल्‍द ही रिलीज किया जाना है, मगर उससे पहले पवन और चांदनी की केमेस्‍ट्री के चर्चे इंडस्‍ट्री में जोर शोर से चल रही है। चांदनी ने अपने करियर की शुरूआत आदि शक्ति फिल्‍म्‍स प्रा. लि. की थी। उसके बाद उन्‍होंने एक के बाद एक हिट गाने दिये और अब पवन सिंह के साथ उनका नया एल्बम   ‘साथ दिहें पवन’ भी इस बैनर के तले रिलीज को तैयार है। एल्बम  ‘साथ दिहें पवन’ के गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत दिया है छोटे बाबा बसही ने। साथ दिहें पवन एलबम के निर्माता हैं मनोज मिश्रा। सहयोगी हैं दीपक सिंहसुमन सिंह और विक्की सिंह जबकि प्रबंधक हैं दीपक मिश्रा।

मालूम हो कि भोजपुरी में एल्बम  क्‍वीन बन चुकी चांदनी के गानों का इंतजार भोजपुरी दर्शक और श्रोता बेसब्री से करते हैं। सुपरस्टार पवन सिंह के साथ जय जय जगतपति नामक धार्मिक एलबम रिलीज होते ही वायरल हो गई थी। खेसारीलाल यादव के साथ ‘पलंग करे चोए चोए से’ से अपनी सिने कैरियर की शुरुआत करने वाली चांदनी सिंह, पवन सिंह के साथ दुबारा काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। चांदनी कहती  हैं कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना काफी मजेदार होता है।

चांदनी सिंह पिछले दिनों यू-ट्यूब पर सनसनी बनकर उभरी हैं और इन दिनों सभी सितारों के साथ काम भी कर रहीं हैं। जल्‍द ही उनकी एक फिल्म ‘बद्रीनाथ’ भी रिलीज होने वाली है। इसके अलावा निर्देशक अरविन्द चौबे की फिल्म ‘मैं नागिन तू सपेरा’ में वह अरविन्द अकेला कल्लू के साथ भी नजर आने वाली हैं, तो खेसारीलाल यादव  की फिल्म ‘मेरी जंग’ में चांदनी डांस आईटम का तड़का लगाने वाली हैं। इस फिल्‍म का निर्माण मनोज कुमार चौधरी और निर्देशन राजू ने किया है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *