भोजपुरी स्क्रीन के स्थापित विलेन संजय पांडे ने आज क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि. की प्रस्तुत ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के लिए विशेष अपील की है। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करते हुए कहा कि फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ म्यूजिकली बेहद समृद्ध है और यह 31 अगस्त को पूरे बिहार – झारखंड और मुंबई – गुजरात में एक साथ आ रही है। गानों के साथ – साथ इसकी पटकथा सामाजिक इंटरटेंमेंट पर बेस्ड है। इसलिए मैं आप लोगों से कहना चाहूंगा कि इस फिल्म का जरूर देखें।
संजय पांडे ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि खाकर शिकस्त कोशिशें हर बार करेंगे/दुश्मन भी साजिश हर बार करेंगे/तुम साथ दो न दो मेरा केवल, दुआ करो/ये आग का दरिया है और पार हम खुद कर लेंगे। उन्होंने कहा कि ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ को मेरे दोस्त दिनेश यादव ने निर्देशित किया है। जिन्होंने पहले भी अपनी कई फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। एक बार फिर से वे बेहतरीन फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी कैफियत भी वैसी फिल्मों का निर्माण करना रहा है, जो भोजपुरी की विरासत को शान से आगे बढ़ाये।
उन्होंने कहा कि फिल्म में पवन और ख्याति एक बार फिर से नजर आयेंगे। इस जोड़ी को पिछली बार दर्शकों ने ‘लेके बैंड बाजा, ए पवन राजा’ में खूब पसंद किया था। पवन सिंह के बारे में क्या कहना, वो जितने लाजवाब एक्टर हैं, उतने ही लोकप्रिय सिंगर। इस फिल्म में भी वे अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे। फिल्म बहुत अच्छी है। कलाकार आपके पसंद के हैं। कहानी आपके दिल को छू लेने वाली है। इसलिए आप संपूर्ण परिवार के साथ सिनेमाघरों में जायें। फिल्म देंखे और हमें बतायें, आपको कैसी लगी। उम्मीद है यह फिल्म सबको बहुत पसंद आने वाली है।
बता दें कि फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के मुख्य कलाकार हैं सुपर स्टार पवन सिंह, ख्याति सिंह,संजय पाडेय,अयाज खान,मनोज टाइगर,सीमा सिंह,करण पांडेय ,ग्लोरी मोहन्ता,सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, अनारा गुप्ता और किरण पांडेय। फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के खूबसूरत गाने का संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्यारे लाल ने। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि संकलन गोविंद दूबे ने किया है। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, लेखक मनोज सिंह टाइगर, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता का है। एक्शन बाजी राव का है।